IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वन डे सीरीज चल रही है। 27 सितंबर 2026 को इसकी पहली पारी खेली गई थी। जिसमें भारत ने 8 विकेट से वेस्टइंडीज को हरा दिया और मुका बला जीत लिया। इसका दूसरा मैच असम के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में हुआ। जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया और 405 रनों का विशाल टारगेट वेस्टइंडीज के सामने रखकर 8 विकेट से जीत दर्ज कराई। पहले मैच में विराट कोहली का बल्ला चला था तो वहीं, दूसरी पारी में कप्तान शुभमन गिल ने 223 रन मारकर कई महारिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने अपनी परफॉर्मेसं से कई बड़े क्रिकेटर्स को पीछे छोड़ दिया है। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 3 अक्टूबर 2026 को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
1-IND vs WI 2nd ODI में में शुभमन गिल ने तोड़ा ईशान किशन का महारिकॉर्ड
आपको बता दें, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने कप्तान के रुप में खेलते हुए 223 रन बनाए हैं। इसके साथ ही ईशान किशन का उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ईशान ने 126 गेंदों पर दोहार शतक लगाया था। वहीं, शुभमन ने ये कारनामा 117 गेंदों पर करके दिखाया।
2-ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी छूटे पीछे
शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को भी पीछे छोड़ दिया है। वन डे में 223 रनों की नाबाद पारी खेलकर गिल ने ग्लेन मैक्सवेल के नाबाद 201 रनों के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है।
शुभमन गिल ने वीरेंद्र सहवाग का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
शुभमन गिल ने भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। सहवाग ने बतौर कंप्तान साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाए थे। लेकिन गिल ने 15 साल बाद इसी रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है।आपको बता दें, 30 सितंबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में शुभमन गिल ने 223 रनों की नाबाद पारी में 26 चौके और 8 छक्के मारे हैं। जिसके कारण उन्होंने कई बड़े क्रिकेटर्स को पीछे छोड़ दिया है।
