क्रिकेटर Prithvi Shaw से रिश्ता तोड़ने वाली आकृति अग्रवाल से जुड़ी 5 बातें, जो उन्हें बनाती हैं सबसे हटकर

Prithvi Shaw:भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की 6 महीने बाद सगाई टूट गई है। उनकी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल ने अलग होने का एलान किया है। जिसके कारण हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।

Prithvi Shaw

Picture Credit: Google

Prithvi Shaw:  भारतीय क्रिकेट टीम के फेमस क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का की सगाई टूट गई है। उनकी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल ने इंगेजमेंट के 6 महीने बाद अलग होने का एलान कर दिया है। अचानक टूटे इस रिश्ते ने हर किसी को चौंका दिया है। वो जानना चाहते हैं कि, आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ , जिसके कारण अलग हो गए। आकृति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट करते अपने टूटे रिश्ते की जानकारी दी है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि, भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी को छोड़ने वाली लड़की आकृति अग्रवाल कौन है? आज  हम आपको  कंटेन्ट क्रिएटर और एक्ट्रेस आकृति से जुड़ी हुई 5 बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Prithvi Shaw से सगाई तोड़ने वाली आग्रवाल को कैसे मिली पहचान?

आकृति अग्रवाल को पहचान साल 2020 में टिकटॉक से मिली थी। यहां पर वो शॉर्ट-फॉर्म डांस और फैंशन से जुड़ी हुई चीजों को शेयर करती थी। देखते ही देखते वो सोशल मीडिया का बड़ा नाम बन गई। आकृति इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब पर काफी वीडियो डालती हैं। उन्हें 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

आकृति अग्रवाल की कमाई

आकृति अग्रवाल ने अपने दम पर पहचान और पैसा कमनाया है। फेमस होने से पहले वो एक सादारण लड़की थीं। जो यूट्यूब चैनल, फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्लॉगिंग के जरिए हिट हुई। अब वो ब्रांड एंडोर्समेंट और बड़े कोलैबोरेशंस लाखों रुपए कमा रही हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के फेमस क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की एक्स गर्लफ्रेंड की  एजुकेशन

आकृति उत्तर प्रदेश का लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज मुम्बई से की है। वो परिवार के साथ मुम्बई में ही रहती हैं।

आकृति ने की फिल्मी दुनिया में एंट्री

आकृति अग्रवाल धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्होंने राजेश नायडू की निर्देशित तेलुगु साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म “त्रिमुखा” में काम किया है।

समझदारी का दिया सबूत 

आकृति अग्रवाल ने पृथ्वी शॉ से अलग होने के बाद अपनी बात बहुत अच्छी तरह से रखी है। उन्होंने बिना किसी आरोप के सोशल मीडिया पर बताया कि, वो दोनों अलग हो गए हैं। अमूमन रिश्ता टूटने के बाद लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। इससे उनकी समझदारी साफ देखी जा सकती है।

Exit mobile version