Women’s Asia Cup 2026 में Mohsin Naqvi के हाथों ट्रॉफी न लेकर इंडिया ने दिखाया ठेंगा! BCCI ने बताया क्यों पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी

Mohsin Naqvi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से टूर्नामेंट जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार करना सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेने को लेकर बीसीसीआई की तरफ से सफाई दी गई है।

Mohsin Naqvi

Photo Credit- Google Mohsin Naqvi

Women’s Asia Cup 2026: दुबई में भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में एक बार फिर इतिहास दर्ज किया जहां श्रीलंका को 72 रन से हराया। हालांकि इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। दरअसल भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। इसकी वजह से पाकिस्तान की एक बार फिर से किरकिरी हो रही है। वहीं इस फैसले को लेकर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने सच्चाई बताई और महिला टीम का साथ देते दिखे।

पुरुष क्रिकेट टीम के बाद भारतीय महिलाओं ने दिया एकजुटता का संदेश

मोहसिन नक़वी के हाथों महिला टीम द्वारा ट्रॉफी न लेने को लेकर बात करते हुए बीसीसीआई सचिव ने कहा कि “भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के फैसले को पूर्ण समर्थन मिला है। उन्होंने यह कदम पुरुष क्रिकेट टीम को फॉलो करते हुए अपनाया है जो कहीं ना कहीं एकजुटता और सम्मान को प्रदर्शित करता है। गौरतलब है कि इससे पहले पुरुष क्रिकेट टीम ने भी ट्रॉफी न लेने का फैसला लिया था।

 

क्यों नकवी के हाथों भारतीय महिला टीम ने नहीं ली ट्रॉफी

इस बारे में बात करते हुए बीसीसीआई सचिव ने यह भी कहा कि 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले जैसे दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पाकिस्तान के साथ सभी संबंध खत्म करने के लिए जनता अडिग है। यहां तक कि उनके साथ क्रिकेट खेलने में भी भारतीय लोगों की कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि सरकार की तरफ से मल्टीनेशनल टूर्नामेंट खेलने की अनुमति दी गई थी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर शर्त मंजूर हो।

Women’s Asia Cup 2026 में नकवी के हाथों ट्रॉफी न लेने का उद्देश्य

देवजीत सैकिया ने मोहसिन नकवी को लेकर बात करते हुए कहा कि “वह एशियाई क्रिकेट परिषद अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष भी हैं। इतना ही नहीं वह पाकिस्तान सरकार के मंत्री पद पर भी कार्यरत हैं। ऐसे में इस व्यक्ति के हाथों ट्रॉफी स्वीकार करना देश की प्राथमिकताओं के खिलाफ होता। ऐसे में बीसीसीआई महिला क्रिकेट टीम का समर्थन करती है।” उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल ट्रॉफी हासिल करना नहीं था बल्कि टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना था हमने अपना मकसद पूरा किया।

 

फिलहाल क्रिकेट फैंस भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा उठाए कदम की सराहना कर रहे हैं ।

 

 

 

Exit mobile version