---Advertisement---

PAK vs SA ICC ODI World Cup 2023: पाक को मिली लगातार चौथी हार, साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट से हराया

वर्ल्ड कप 2023 का 26 वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया। ये पाकिस्तान की ओडीआई वर्ल्ड कप में लगातार हार रही। साउथ अफ्रीका की ओर से एडम मार्कराम ने 91 रन की पारी खेली।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 27, 2023 11:55 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 28, 2023 1:29 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs SA ICC ODI World Cup 2023 : पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की। रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया।रोमांचक के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवर में ऑल आउट हो 270 रन बनाए।

वहीं जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछे करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने रन बनाकर जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका की ओर से एडम मार्कराम ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। वहीं पिछले मैच में सेंचुरी जड़ने वाले डी कॉक 24 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए। वहीं हारिस रऊफ, उसामा मीर और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाए। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ा। सऊद शकील ने भी अर्धशतक जड़ 52 रन बनाए। पाकिस्तान की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 28 वें ओवर तक पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन वापस जा चुकी थी।

पाकिस्तान को मिली लगातार चौथी हार

पाकिस्तान की ये ICC ODI World Cup 2023 की लगातार चौथी हार रही। इससे पहले पाकिस्तान भारत, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना कर चुका है। पाकिस्तान को भारत ने 14 अक्टूबर को 8 विकेट से हार मिली थी। अब साउथ अफ्रीका से हारने के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में चार अंक के साथ छठे पायदान पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026