---Advertisement---

Sarfaraz Khan को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर Sunil Gavaskar का खौला खून, बोले – ‘स्लिम लड़के चाहिए तो फैशन शो में जाओ’

Sarfaraz Khan: टीम इंडिया में जब भी किसी सीरीज के लिए टीम का एलान होता है तो हर बार एक ऐसे खिलाड़ी को मौका नहीं मिलता है जिसने लगातार हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। हम बात कर रहे मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की जिन्होंने 100 से ज्यादा की औसत ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 20, 2023 1:35 अपराह्न

Sarfaraz Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sarfaraz Khan: टीम इंडिया में जब भी किसी सीरीज के लिए टीम का एलान होता है तो हर बार एक ऐसे खिलाड़ी को मौका नहीं मिलता है जिसने लगातार हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। हम बात कर रहे मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की जिन्होंने 100 से ज्यादा की औसत से रणजी ट्रॉफी में रन बनाए। लेकिन अगले महीने होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का एलान हुआ जिसमें सरफराज खान को टीम में जगह नहीं मिली। लेकिन अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) इस फैसले से नाराज दिखे और उन्होंने जमकर इसकी आलोचना की है।

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘जब वह शतक बना रहे होते हैं तो वह मैदान से बाहर नहीं रहते हैं, वह फिर से मैदान पर लौट आते हैं। यह सब आपको बताता है कि वह आदमी क्रिकेट के लिए फिट है। यदि आप केवल स्लिम और ट्रिम लड़कों की तलाश में हैं, तो आप एक फैशन शो में जा सकते हैं और कुछ मॉडल चुन सकते हैं और फिर उन्हें एक बल्ला और गेंद दे सकते हैं और फिर उन्हें शामिल कर सकते हैं। आपके पास सभी शेप और साइज के क्रिकेटर हैं। आकार पर मत जाइए, बल्कि रनों और विकेटों पर जाइए।’

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

सरफराज खान को भी नहीं हुआ था यकीन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज के लिए जब दो टेस्ट मैचों का एलान हुआ था। तब युवा बल्लेबाज सरफराज खान को यकीन नहीं हुआ था की उनका नाम टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं है। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, ‘जब टीम की घोषणा की गई और मेरा नाम उसमें नहीं था, तो मैं पूरे दिन उदास रहा, जब हम गुवाहाटी से दिल्ली आए, तो मैं बहुत अकेला महसूस कर रहा था। मैं भी रोया भी था।’ इसके बाद ‘मैंने अपने पिता को दिल्ली बुलाया। उन्होंने मुझसे बात की, मैंने उनके साथ अभ्यास किया और फिर बेहतर महसूस किया।’

Also Read: SA20 2023: ‘इसे कहते हैं बेहतरीन फील्डिंग’ JAMES NEESHAM ने उलटी तरफ हवा में उड़कर एक हाथ से लपक लिया कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026