---Advertisement---

Suryakumar Yadav:भारत के इस विस्फोटक बल्लेबाज के मुरीद हुए रिकी पोंटिंग , आईसीसी रिव्यू में जमकर की तारीफ

Suryakumar Yadav : भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सूर्या ने अपने शॉट मारने की प्रतिभा से दुनिया के सभी खिलाड़ियों को हैरान कर दिया है। उनके इस शॉट मारने की कला को देखकर लोगों ने उन्हें नया नाम मिस्टर 360 दे दिया है क्योंकि बल्लेबाज कभी भी ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 27, 2023 5:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Suryakumar Yadav : भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सूर्या ने अपने शॉट मारने की प्रतिभा से दुनिया के सभी खिलाड़ियों को हैरान कर दिया है। उनके इस शॉट मारने की कला को देखकर लोगों ने उन्हें नया नाम मिस्टर 360 दे दिया है क्योंकि बल्लेबाज कभी भी किसी भी दिशा में गेंद को भेज देते हैं। वहीं सूर्य का बल्ला भी टी20 मैच में जमकर आग उगलता है और इसी के बदौलत उन्हें आईसीसी द्वारा टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 का आवॉर्ड भी दिया गया है। सूर्य कुमार को यह आवॉर्ड दिए जाने के बाद से लोगों ने भी खूब बधाइयां दी हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भी इस नए कामयाबी को लेकर बधाई दी है और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

360 डिग्री का इस्तेमाल कर मरते हैं अद्भुत शॉट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में सूर्य कुमार यादव की जमकर तारीफ की। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि ‘‘वह बेहद आकर्षक खिलाड़ी है और मुझे पूरा विश्वास है कि उनका आने वाला कल भी सूर्य की तरह ही चमकता रहेगा। हमनें क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी देखें हैं जिन्होंने 360 डिग्री का इस्तेमाल कर शॉट मारे है लेकिन सूर्या से बेहतरीन शॉट्स किसी के नहीं है। भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार जिस तरह से विकेटकीपर के पीछे से गेंद को भेजते हैं वह बेहतरीन है।”

Also Read: VIRAT KOHLI की बल्लेबाजी पर पूर्व कप्तान SOURAV GANGULY ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सुधार करना होगा’

सूर्य कुमार यादव से बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा – रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि सूर्य कुमार आने वाले समय में कई रिकॉर्ड और भी बना सकते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ और क्रिकेट से जुड़ी चीजों को सीखना चाहिए।‘‘ बल्लेबाज सूर्या लेग साइड मैं भी बहुत अच्छे शॉट लगा सकते है विशेषकर डीप स्क्वायर लेग पर लगाए गए उसके फ्लिक दर्शनीय होते हैं। वह तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी दोनों के अच्छा खिलाड़ी है। ’’ सूर्या को अपने फिटनेस पर भी समय – समय पर ध्यान रखना चाहिए। आज तक मैंने अपने क्रिकेट के करियर में भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव जैसा खिलाड़ी नहीं देखा।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026