---Advertisement---

T20 World Cup 2026: रूको जरा, सब्र करो, पाकिस्तान के बॉयकॉट मसले पर आया नया मोड़, क्या इस देश का दखल बदल देगा पीसीबी का फैसला?

T20 World Cup 2026: क्या टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच देखने को मिलेगा? इस देश के आग्रह के बाद पाकिस्तान अपने फैसले को बदल सकता है

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 7, 2026 3:05 अपराह्न

T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप का मैच होगा या नहीं, अभी तक यह फाइनल नहीं हो सका है। अगर आप क्रिकेट की खबरों को बारीकी से फॉलो करते हैं, तो आप जानते होंगे कि पाकिस्तान ने इंडिया के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। पाकिस्तान के बॉयकॉट वाले निर्णय से सिर्फ भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स को झटका नहीं लगा है। बल्कि आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 का सह-मेजबान देश श्रीलंका को भी भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।

T20 World Cup 2026 में भारत के खिलाफ अपना निर्णय बदल सकता है पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच सिर्फ क्रिकेट फैन्स के लिए नहीं, बल्कि ब्रॉडकास्टर्स के लिए काफी अहम होता है। ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खेलती है, तो इससे श्रीलंका क्रिकेट को आर्थिक हानि हो सकती है।बता दें कि 15 फरवरी का मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना है। ऐसे में मुकाबला नहीं होने के कारण श्रीलंका क्रिकेट की एक संगठन के तौर पर छवि खराब हो सकती है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ईमेल भेजकर बॉयकॉट के फैसले पर एक बार फिर से विचार करने का आग्रह किया है।

टी20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान बॉयकॉट विवाद में श्रीलंका निभा सकता है अहम रोल

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के 15 फरवरी को इंडिया के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने के निर्णय पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से सीधे संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका ने पाकिस्तान से मदद की गुहार लगाई है। अगर पाकिस्तान इंडिया के खिलाफ अपना मैच नहीं खेलता है, तो श्रीलंका बोर्ड को गेट मनी, हॉस्पिटैलिटी सेल्स आदि से होने वाली एक्स्ट्रा कमाई का नुकसान होगा।

मालूम हो कि पाकिस्तान ने अपने टी20 वर्ल्डकप 2026 का आगाज शनिवार से कर लिया है। पाकिस्तानी टीम ने अपने मुकाबले में नीदरलैंड की टीम को जैसे-तैसे 3 विकेट से हरा दिया। नीदरलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 147 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 19.3 ओवर में 148 रनों का टारगेट चेज किया। ऐसे में पाकिस्तान की परफॉर्मेंस की काफी खिल्लियां उड़ाई जा रही है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ खेलने उतरती या नहीं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Noida International Airport (Jewar) inauguration

मार्च 27, 2026

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) Yojana

मार्च 27, 2026

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Rain Alert 28 March 2026

मार्च 27, 2026

8th Pay Commission

मार्च 27, 2026