T20 World Cup: बांग्लादेश में चुनाव के बाद पीसीबी मारेगी पलटी! भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले भविष्यवाणी ने खींचा ध्यान, अब आगे क्या?

T20 World Cup: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता चेतन शर्मा ने संभावना व्यक्त की है कि 12 फरवरी को बांग्लादेश में चुनाव संपन्न होने के बाद पीसीबी अपना रुख बदल सकता है।

T20 World Cup: सियासत की पिच पर बैटिंग का दौर जारी है। पाकिस्तान और बांग्लादेश फ्रंटफुट पर आकर टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले मोर्चा संभाल रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा टी20 विश्व कप का बहिष्कार किए जाने के बाद अब पाकिस्तान भी खुलकर सामने आया है। पाकिस्तान द्वारा 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबला का बहिष्कार करने की बात कही है।

हालांकि, ये फैसला राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता चेतन शर्मा ने आसार व्यक्त किए हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश में होने वाले चुनाव के बाद पलटी मार सकता है। 12 फरवरी को पाकिस्तान, भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मुकाबले को लेकर सहमति व्यक्त कर सकता है। इस प्रकरण में अब आगे क्या होगा इस पर सबकी नजरें टिकीं हैं।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले भविष्यवाणी ने खींचा ध्यान!

कोलंबो में 15 फरवरी को खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले चेतन शर्मा की भविष्यवाणी ने ध्यान खींचा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान अपने फैसले पर यू-टर्न ले सकता है। 12 फरवरी को बांग्लादेश में चुनाव होने हैं। चुनाव बीतेने के साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी का यू-टर्न सामने आ सकता है।

चेतन शर्मा ने पीसीबी के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया है जिसमें बदलाव होने की पूरी संभावना है। पूर्व चयनकर्ता ने पीसीबी की इस हठ के पीछे पाकिस्तान के खिलाड़ियों नुकसान होने का जिक्र किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या फैसला लिया जाता है।

महामुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का रुख!

पाकिस्तान और भारत के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले महामुकाबले को लेकर भारतीय टीम का रुख सकारात्मक है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि टीम कोलंबो जाएगी और मैच खेलेगी।

भारत ने खेलने से मना नहीं किया। सूर्य कुमार यादव ने कहा है कि हम कोलंबो जाएंगे, बाकी जो होगा, देखा जाएगा। ऐसे में ये लगभग तय है कि 15 फरवरी को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिले। उससे पहले पाकिस्तान के रुख पर सबकी नजरें टिकीं हैं।

Exit mobile version