T20 World Cup 2026: ‘यह भारत के खेल मंत्री, BCCI के मुंह पर एक तमाचा है’, Pakistan के India बॉयकॉट वाले फैसले पर ये क्या बोल गईं Priyanka Chaturvedi

T20 World Cup 2026: शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान के फैसले पर तल्ख टिप्पणी करते हुए भारत के खेल मंत्री और बीसीसीआई पर जुबानी हमला बोला।

T20 World Cup 2026: क्रिकेट की फील्ड पर इंडिया और पाकिस्तान जब भी आमने-सामने आती है, तो फैन्स के बीच उत्साह का लेवल काफी ऊंचा हो जाता है। 15 फरवरी को टी20 वर्ल्डकप 2026 के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। मगर पाकिस्तान ने वर्ल्डकप में इंडिया के साथ अपने मैच को छोड़ने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान की टीम अपने मुकाबले खेलने के लिए श्रीलंका जाएगी। मगर पाकिस्तान और भारत की जंग शायद देखने को नहीं मिलेगी। ऐसे में शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मसले पर तीखा बयान देते हुए भारत के खेल मंत्री और बीसीसीआई पर निशाना साधा है।

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान के बॉयकॉट वाले फैसले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया तीखा बयान

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के पाकिस्तान के फैसले पर, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘हमने पहले भी बीसीसीआई से बार-बार मैच रद्द करने के लिए कहा था। कमिटमेंट की आड़ में पाकिस्तान के साथ खेलने के बहाने बनाए गए। पाकिस्तान ने अभी तक आपको ट्रॉफी नहीं सौंपी है। आज, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। वे पेनल्टी, जुर्माना देने को तैयार हैं और वे उन सभी स्पोर्ट्स बॉडीज के नतीजों का सामना करने को तैयार हैं जिनके बारे में हमारे खेल मंत्री ने बात की थी।’

उन्होंने कहा, ‘यह भारत के खेल मंत्री, बीसीसीआई के मुंह पर एक तमाचा है कि आईसीसी में सबसे मजबूत, सबसे अमीर बॉडी होने के बावजूद, आज उनका बॉयकॉट किया जा रहा है और भारत तब स्टैंड नहीं ले पाया जब उसे लेना चाहिए था। मुझे यकीन है कि पेनल्टी, जुर्माने के लिए उन्हें आईएमएफ या वर्ल्ड बैंक से लोन लेना पड़ेगा लेकिन उन्होंने स्टैंड लिया है। लेकिन भारत पीछे रह गया।’

टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी पाकिस्तान!

‘Hindustan Times’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्डकप 2026 में भाग लेने के लिए श्रीलंका जाने की अनुमति दे दी है। मगर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाले मैच को बॉयकॉट करने को कहा है। ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम इंडिया के साथ लीग मैच नहीं खेलती है, तो आईसीसी उस पर कड़ा एक्शन ले सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी तक पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इस फैसले की सूचना नहीं दी है। पाकिस्तान द्वारा भारत के मैच को छोड़ने पर उसे टूर्नामेंट में काफी नुकसान हो सकता है। साथ ही भविष्य में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Exit mobile version