---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: अब होगी असली परीक्षा! टीम इंडिया के सामने सुपर-8 में ये 3 चुनौतियां, क्या सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा भारत?

T20 World Cup Super 8: कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलना है। ऐसे में भारत को इन 3 चुनौतियों का ध्यान रखना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 21, 2026 11:00 पूर्वाह्न

T20 World Cup Super 8
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: टी20 विश्वकप 2026 का अगला दौर शनिवार से शुरू हो गया है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के लीग स्टेज में कोई भी मैच नहीं हारा, ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम का आत्मविश्वास काफी अच्छा बना हुआ है। मगर इसके बाद भी टीम में कुछ कमियां हैं, जिसे भारतीय टीम को सुधारना होगा। नहीं, तो सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया को भारी नुकसान हो सकता है। इसका सीधा असर सेमीफाइनल की रेस पर पड़ सकता है। भारतीय टीम के सामने 3 मुख्य चुनौतियां हैं।

T20 World Cup Super 8 में भारतीय टीम के सामने ये 3 चुनौतियां

भारतीय टीम के लिए टी20 विश्वकप सुपर 8 में सबसे बड़ी चुनौती है कि टीम का सही कॉम्बिनेशन बनाना। जी हां, क्या टीम इंडिया ओपनर अभिषेक शर्मा को एक बार फिर मौका देगी? जबकि स्टार बल्लेबाज ने पिछले तीन मैचों में शून्य स्कोर किया है। इसके बाद दूसरी चुनौती है कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिडिल ऑर्डर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहा है। कप्तान के बल्ले से बहुत अधिक रन नहीं निकले हैं। साथ ही हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह की बैटिंग की असली परीक्षा अभी बाकी है। सुपर 8 में इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी पूरी ताकत के साथ परफॉर्म करना होगा। इसके अलावा, टीम इंडिया की तीसरी चुनौती स्पिन ऑलराउंडर को लेकर है। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर में किसे प्लेइंग 11 में मौका मिलना चाहिए?

टी20 विश्वकप सुपर 8 में एक गलती और सेमीफाइनल से बाहर हो सकता है भारत

भले ही टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप की लीग स्टेज पर अजेय अभियान रखा। मगर मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबला अब शुरू होगा। इसमें पहली चुनौती दक्षिण अफ्रीका होगी। ऐसे में अहमदाबाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव को सही प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना होगा। इसके बाद भारत को जिम्बाब्बे के साथ चेन्नई में और वेस्ट इंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेलना है। अगर टीम इंडिया 3 में से एक भी मैच हारी, तो सेमीफाइनल की रेस कठिन हो सकती है। भारतीय टीम को खास तौर पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ सावधान रहना होगा। वरना कप्तान सूर्यकुमार यादव का सपना अधूरा रह सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026