---Advertisement---

WPL 2023 में रविवार को ये 5 खिलाड़ी तय करेंगी मैच का भाग्य, देखिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा है इनका परफोर्मेंस

महिला प्रीमियर लीग के शुरुआत के बाद रविवार को रॉयल चैलेंजर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में पांच ऐसी खिलाड़ी हैं, जिनपर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 5, 2023 10:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत शानदार तरीके से शनिवार को हुआ। डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को हराया। वहीं रविवार को दो बेहतरीन मुकाबला होने जा रहा है। बता दें कि रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स भिड़ती हुई नजर आएंगी। आज के इस मुकबले में एक से बढकर एक खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। ऐसे में दर्शकों की निगाहें इन पांच खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी।

 मेग लैनिंग

रविवार को होने जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान कमान मेग लैनिंग के परफोर्मेंस पर सबकी निगाहें रहेंगी। कप्तान कमान मेग लैनिंग के द्वारा बनाए गए रन जीत के लिए बहुत अहम हैं। बता दें कि कप्तान  मेग लैनिंग के नाम पांच आईसीसी ट्रॉफी जिताने का अनोखा रिकॉर्ड है। मैदान पर उनका बल्ला जमकर बोलता है। इसके साथ ही कप्तान मेग बहुत ही तेज दिमाग की हैं उनका दिमाग किसी भी टीम को परास्त करने के लिए काफी है।

 ऐलिस पैरी

ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन खिलाड़ी ऐलिस पैरी को आलराउंडर के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में आरसीबी ने इन्हें 1.7 करोड़ रुपए देकर खरीदा है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कई अनोखे रिकॉर्ड है।

 शेफाली वर्मा

भारतीय महिला क्रिकेट की बेहतरीन खिलाड़ी शैफाली वर्मा के नाम भी कई रिकॉर्ड हैं। शैफाली वर्मा की अगुवाई में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। ऐसे में आज होने जा रहे इस मुकाबले में शैफाली वर्मा पर भी लोगों की निगाहें रहेंगी। बता दें कि उनका बल्ला मैदान पर जब भी चलता है तो आग उगलता है।

Also Read: MI VS GG WPL 2023: विमेंस लीग में TANUJA KANWAR ने झटका कुछ इस तरह से पहला विकेट, वीडियो देख हो जाएगा आप का दिल खुश

जेमिमा रॉड्रिग्स

दिल्ली कैपिटल्स की उपकप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स को 2.2 करोड़ रूपए देकर खरीदा गया है। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही भारतीय महिला टीम ने अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की। अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने जमकर चौकें – छक्के बरसाए थे। ऐसे में रविवार को हो रहे मुकाबले में उनका बल्ला भी आग उगल सकता है।

स्मृति मंधना

महिला प्रीमियर लीग में सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मांधना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान हैं। बता दें कि ऑक्शन में स्मृति को 3.4 करोड़ रूपए देकर खरीदा गया था। मंधान की गिनती भी दिग्गज खिलाड़ी में होता है। उनका बल्ला जब मैदान पर चलता है तो अच्छे – अच्छे गेंदबाजों के पसीनें छूटने लगते हैं।

Also Read: WPL 2023: MI VS GG के बीच होगा शानदार मुकाबला, जानें कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026