---Advertisement---

Under 19 World Cup की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली Archana Devi की मां ने दूध बेचकर बनाया क्रिकेटर, संघर्ष की कहानी दिल जीत लेगी

Under 19 World Cup 2023: भारतीय महिला टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप (Under 19 World Cup 2023) के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। वहीं, टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली अर्चना देवी (Archana Devi) और उनकी मां की संघर्ष की ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 30, 2023 4:12 अपराह्न

Under 19 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023: भारतीय महिला टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप (Under 19 World Cup 2023) के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। वहीं, टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली अर्चना देवी (Archana Devi) और उनकी मां की संघर्ष की कहानी ने सबका दिल जीत लिया। वह कहते हैं मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।लेकिन अर्चना देवी की मां ने ठान लिया था की वह अपनी बेटी को एक बेहतरीन क्रिकेटर बना के ही रहेंगी।

मां ने खोया पति और बेटा

भारतीय महिला टीम की शानदार खिलाड़ी अर्चना देवी की मां ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, अर्चना के पिता कैंसर की बीमारी से मर गए थे जब दोनों बच्चे बहुत छोटे थे। उसके कुछ दिनों बाद बेटे को सांप ने काट लिया जिसके वजह से बेटे की भी मौत हो गई। पिता और बेटे की मौत के बाद अर्चना की मां को गांव वाले डायन कहने लगे। इन सब बातों को उन्होंने नज़रअंदाज़ किया और अपनी बेटी के भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने लगी।

Also Read: MURALI VIJAY: टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, 9 साल पहले खेला था आखिरी मैच

गरीबी को अर्चना ने छोड़ा पीछे

अर्चना देवी उत्तरप्रदेश के उन्नाव की रातई पुरवा की रहने वाली हैं। अर्चना देवी की मां ने गांव में सभी घरों में दूध बेचकर घर चलाया। लेकिन अर्चना को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था और उन्होंने सभी तानों और गरीबी को पीछे छोड़ते हुए अपने सपने के पीछे पागल की तरह लग गई और टीम इंडिया के लिए खेलना का सपना भी पूरा किया। आप को बता दें कि, अर्चना देवी के पास पक्का मकान भी नहीं है। वह और उनकी मां फूस के घर में रहती थी और उन्होंने उसी घर में बॉलिंग करना सीखा।

फाइनल मैच में किया शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया की शानदार गेंदबाज अर्चना देवी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में पहले अपने फील्डिंग से कमाल दिखाया। उन्होंने इंग्लैंड टीम की बल्लेबाज का हवा में उड़कर बेहतरीन अंदाज में एक हाथ से कैच लपका। उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाया।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026