---Advertisement---

यूजर ने की धोनी की तरीफ, तो भड़क उठे Harbhajan Singh ने सुनाई खरी-खोटी, वायरल हुआ ट्विट

Harbhajan Singh: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 209 रनों से हार थमाई। इस हार के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर छाए रहे। वहीं यह नाम ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा था। इसी बीच कुछ यूजर्स का मानना था कि धोनी ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 12, 2023 12:44 अपराह्न | Updated: जून 12, 2023 4:06 अपराह्न

User praises Dhoni, then Harbhajan Singh gets angry, tweet goes viral
Follow Us
---Advertisement---

Harbhajan Singh: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 209 रनों से हार थमाई। इस हार के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर छाए रहे। वहीं यह नाम ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा था। इसी बीच कुछ यूजर्स का मानना था कि धोनी होेते तो शायद मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था। इसी बीच माही को याद करते हुए उनके एक जबरा फैन ने उनकी तारीफ में एक जबरदस्त ट्विट किया। उनका यह ट्विट भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर खिलाड़ी हरभजन सिंह को कतई गवारा नहीं हुआ। इस यूजर्स को जवाब देते हुए उन्होंने भी एक ट्विट किया। जो धोनी से जलन होने की ओर इशारा कर रहा है।

फैन ने धोनी को लेकर किया ट्विट

एक यूजर ने टीम इंडिया की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, “कोई कोच नहीं, कोई स्टाफ नहीं, सीनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले कभी भी एक भी मैच में भी कप्तानी नहीं की, इस आदमी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया और कप्तान बनने के बाद 48 दिनों में टी20 वर्ल्ड कप जीताया।”

ये भी पढ़ें: Hyundai Creta ने तोड़ दिया Tata Nexon का घमंड! मई में लोगों ने इस SUV पर लुटाया भरपूर प्यार

भज्जी ने दिया गजब का रिप्लाई

हरभजन सिंह ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, “हां जब ये मैच खेले गए थे तो यह युवा लड़का देश की ओर से अकेला खेला था.. बाकी 10 नहीं खेले थे.. इसलिए अकेले ही उसने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतीं। विडंबना यह है कि जब ऑस्ट्रेलिया या कोई दूसरा देश वर्ल्ड कप जीतता है तो सुर्खियां कहती है कि ऑस्ट्रेलिया या इस देश ने खिताब जीता, लेकिन जब भारत जीतता है तो लिखा जाता है कि कप्तान जीत गया। यह एक टीम खेल है। हम एक साथ जीतते हैं एक साथ हारते हैं।”

गौरतलब है कि भज्जी 2007 और 2011 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रह चुके है और धोनी के बहुत ही करीबी माने जाते है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Saving Days Sale 2023 में 11000 की महाबचत पर घर ला सकते हैं ये Double Door Refrigerator, बचा है कुछ ही स्टॉक

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026