---Advertisement---

Usman Tariq: PSL 2026 में एक बार फिर हुआ ड्रामा, कीवी बल्लेबाज को पाक गेंदबाज के एक्शन से हुई दिक्कत; फिर ऐसे सुलझा मसला

Usman Tariq: शुक्रवार को पीएसएल 2026 में एक बार फिर नाटक देखने को मिला। कीवी बल्लेबाज डैरिल मिशेल ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर आपत्ति जताई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 11, 2026 11:33 पूर्वाह्न

Usman Tariq
Follow Us
---Advertisement---

Usman Tariq: भारत में जहां आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का क्रेज जारी है। वहीं, दूसरी तरफ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग भी चल रही है। शुक्रवार को पीएसएल में एक नया नाटकीय मोड़ देखने को मिला, जब न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डैरिल मिशेल ने पाकिस्तान के रहस्यमयी स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर अपनी आपत्ति जताई। कीवी बैटर ने बॉलर के गेंद फेंकने से पहले थोड़ा रुकने पर अपना विरोध जताया। इसके बाद पीएसएल 2026 एक बार फिर ड्रामे में फंस गया।

उस्मान तारिक के एक्शन से कीवी बैटर को हुई परेशानी

शुक्रवार को पीएसएल 2026 के 11वें सीजन में कराची के नेशनल स्टेडियम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच मैच खेला गया। उस्मान तारिक और कीवी बैटर के बीच यह ड्रामा रावलपिंडीज की इनिंग के 9वें ओवर के दौरान हुई। पाक स्पिनर अपने मिस्ट्री बॉलिंग एक्शन की वजह से एक बार फिर विवाद में आ गए। कीवी बल्लेबाज, जो अपनी टाइमिंग में इस रुकावट से साफ तौर पर परेशान थे, अपने स्टंप्स से हट गए और अंपायर को इशारा किया कि वे गेंद का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं। पाक गेंदबाज के सामने कीवी बैटर ने जब विकेटों से पीछे हटे, तो ऑन-एयर कमेंटेटर निराश हो गए। कमेंट्री कर रहे रमीज राजा ने राय दी कि मिचेल को इससे बेहतर करना चाहिए था।

उस्मान तारिक के एक्शन की टी20 विश्वकप 2026 के दौरान भी हुई थी चर्चा

मालूम हो कि पाक गेंदबाज उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर हुआ विवाद पहली बार नहीं है। इससे पहले टी20 विश्वकप 2026 के दौरान बॉलिंग करने से पहले थोड़ा रुकने पर काफी दिनों तक चर्चा हुई थी। ऐसे में कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने उनके गेंदबाजी एक्शन पर आपत्ति जताई थी।

उधर, पीएसएल 2026 इस ड्रामे से पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। पीएसएल में बॉल टैम्परिंग का विवाद, सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों को फटकार और विदेशी खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तान के टूर्नामेंट को छोड़कर भारत के आईपीएल में जाना समेत कई मसले सामने आ चुके हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026