---Advertisement---

Uthappa on MS Dhoni: उथप्पा ने किया अजीबोगरीब खुलासा- ‘धोनी बिना चिकन के बटर चिकन खाते हैं’

Uthappa on MS Dhoni: उथप्पा ने धोनी की अनूठी खाने की आदतों का खुलासा किया। धोनी आज भी फिटनेस के मामले में बड़े खिलाड़ियों को टक्कर देते हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 19, 2023 5:26 अपराह्न

Uthappa on MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

Uthappa on MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को उनके दौर के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उथप्पा धोनी को लंबे समय से जानते है। उन्होंने धोनी के साथ कई बार  ड्रेसिंग रूम साझा किया है। दोनों ने भारतीय टीम के लिए और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी कई बार एक साथ खेला है।

खानपान को लेकर काफी सचेत (Uthappa on MS Dhoni)

रॉबिन ने कहा कि धोनी कभी-कभी चिकन के बिना बटर चिकन खाते थे। उनके कहने का मतलब था कि धोनी सिर्फ चिकन बिना रोटी के खाते थे। अगर वे किसी दिन चिकन खाते हुए दिखे तो इसका मतलब ये है कि वे रोटी नहीं खाएंगे। उथप्पा ने ‘माई टाइम विद हीरोज’ के एक एपिसोड में धोनी के साथ बिताए समय को याद किया। ये शो दर्शकों के लिए JioCinema पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd ODI: टॉप ऑर्डर का लगातार विफल होना चिंता का विषय, भारत के इस पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

धोनी खाने के मामले में काफी अलग

उन्होंने कहा कि धोनी का एक ग्रुप हुआ करता था। इसमें धोनी के साथ सुरेश रैना, इरफान पठान, आरपी सिंह, पीयूष चावला, मुनाफ पटेल जैसे खिलाड़ी शामिल थे। उथप्पा ने कहा, “हम हमेशा साथ में खाना खाते थे। हमारे पास एक ग्रुप था: सुरेश रैना, इरफान पठान, आरपी सिंह, पीयूष चावला, मुनाफ (पटेल), एमएस और मैं। हम दाल मखनी, बटर चिकन, जीरा आलू, गोबी और रोटियां ऑर्डर करते थे। लेकिन जब खाने की बात आती है तो एमएस जब चिकन खाते तो रोटियां नहीं खाते थे। खाने के मामले में वह काफी अलग है।’

उथप्पा ने किया एक और खुलासा

उथप्पा ने सीएसके के साथ अपने पहले सीज़न का एक खुलासा किया। उन्होंने देखा कि सभी धोनी को माही भाई कहते हैं। जब उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें भी ऐसा ही करना चाहिए तो सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उथप्पा से कहा कि उन्हें जो सही लगे वो बुला सकते है। शो में उथप्पा ने कहा, “पहले सीज़न में, मैंने टीम में सभी को माही भाई कहते हुए देखा। मैं उनके पास गया और पूछा कि क्या मुझे उन्हें माही भाई ही कहना चाहिए। धोनी ने कहा कि तुम मुझे माही बुला सकते हो।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026