---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi ने जसप्रीत बुमराह को मारे 2 सिक्स, तो पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को लगा बुरा; बोले- ‘इतना छोटा बच्चा, महज 15 साल का…’

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अपनी बैटिंग की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने युवा बैटर पर हैरान करने वाला बयान दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 9, 2026 12:26 अपराह्न

Vaibhav Sooryavanshi
Follow Us
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट प्रेमियों की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम है और वो है वैभव सूर्यवंशी। जी हां, 15 साल का युवा खिलाड़ी हर किसी के दिमाग में घुस चुका है। इसकी वजह साफ है कि पिछले आईपीएल से लेकर इस बार के आईपीएल तक इस बैटर ने सभी धाकड़ और खतरनाक गेंदबाजों की जमकर धुलाई की है। मगर हाल ही में गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में इस युवा बल्लेबाज ने भारत के स्टार पेस बॉलर जसप्रीत बुमराह को एक ही ओवर में 2 जबरदस्त सिक्स लगाए। इसके बाद इंटरनेट से लेकर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक में तहलका मच गया कि वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की धुनाई की। अब इस पर इंडिया के फॉर्मर क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया चौंकाने वाला बयान

‘JioHotstar’ पर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा, ‘इसे देखना सचमुच शानदार था। मैं मुंबई इंडियंस का समर्थक हूं, इसलिए असल में, एक तरह से, मुझे इसमें मजा नहीं आता, लेकिन जिस बात ने इसे खास बनाया, वह यह थी कि एक इतना छोटा बच्चा, महज 15 साल का खेल के सभी फॉर्मेट्स के सबसे बेहतरीन गेंदबाज के खिलाफ खेल रहा था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘बेहद अनुभवी और शानदार रिकॉर्ड रखने वाले बल्लेबाज भी जसप्रीत बुमराह की वैसी धुनाई नहीं कर पाए, जैसी उन्होंने उन शुरुआती तीन गेंदों में की थी। वो शॉट्स सिर्फ बाउंड्री रोप के ऊपर से ही नहीं जा रहे थे, बल्कि सीधे स्टैंड्स में जा रहे थे। कभी-कभी गेंद का ऊपरी किनारा लग जाता है और वो छक्के के लिए चली जाती है, लेकिन ये वैसा नहीं था। उसने गेंद को बल्ले के एकदम बीच से मारा था।’

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धाकड़ इनिंग से मचाया तहलका

बता दें कि एमआई यानी मुंबई इंडियंस और आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉलों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान युवा बल्लेबाज ने एमआई के जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और शार्दुल ठाकुर जैसे पेस बॉलरों के खिलाफ काफी आक्रामक शॉट्स मारे। ऐसे में उनकी धमाकेदार बैटिंग देखकर हर कोई हैरान हो गया। वहीं, मैच के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 15 साल के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी की खुलकर प्रशंसा की थी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 8, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026