---Advertisement---

Virat – Anushka: टीम इंडिया की जीत के लिए ऋषिकेश पहुंचे विराट, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले पीएम मोदी के गुरु से मांगा आशीर्वाद

Virat – Anushka:भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच शुरू होने से पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। खिलाड़ी के साथ में उनकी पत्नी ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वमिका भी है।आपको बता दें कि पूर्व कप्तान विराट ऋषिकेश के दयानंद आश्रम में रुके हुए है ।ऐसे में उनका आश्रम के अंदर ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 31, 2023 10:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Virat – Anushka:भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच शुरू होने से पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। खिलाड़ी के साथ में उनकी पत्नी ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वमिका भी है।आपको बता दें कि पूर्व कप्तान विराट ऋषिकेश के दयानंद आश्रम में रुके हुए है ।ऐसे में उनका आश्रम के अंदर का एक फोटो भी खूब वायरल हो रहा है।

धार्मिक अनुष्ठान करने आश्रम पहुंचें विराट और अनुष्का

सोमवार को बल्लेबाज विराट और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आध्यात्मिक गुरु दयानंद सरस्वती के आश्रम में ऋषिकेश पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम में वह धार्मिक अनुष्ठान करेंगे । सबसे पहले दोनों लोग आश्रम में पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए और शाम को गंगा आरती में भी भाग लिया । वहीं इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद विराट वहां पर भंडारा भी अयोजित करवाएंगे ।

Also Read: टीम इंडिया में SARFARAZ KHAN को जगह नहीं मिलने पर R ASHWIN ने दिया बड़ा बयान कहा – ‘बदकिस्मती से वह सिलेक्ट नहीं हो पा रहे हैं’

पीएम मोदी के भी गुरु है दयानंद सरस्वती

विराट कोहली के साथ योगा ट्रेनर भी उसी आश्रम में रुके हुए है। मंगलवार को सुबह क्रिकेटर वहां योग भी करेंगे और मंगलवार की रात भी विराट और अनुष्का आश्रम में ही गुजारने वाले हैं। आपको बता दें कि आध्यात्मिक गुरु दयानंद सरस्वती पीएम मोदी के भी गुरु माने जाते हैं । पीएम मोदी इस आश्रम में कई बार अपने गुरु के दर्शन के लिए आ चुके हैं । पीएम मोदी के आने के बाद से कई दिग्गज लोगों ने भी इस आश्रम में आकर आध्यात्मिक गुरु दयानंद सरस्वती के दर्शन किए ।

विराट और अनुष्का के फैंस ने मांगी सेल्फी

विराट कोहली और अनुष्का के फैंस दोनों को ऋषिकेश में देखकर बहुत खुश हुए । उन्हीं में एक फैंस ने विराट से सेल्फी मांगी तो विराट भी आगे बढ़कर उसे सेल्फी दिया।विराट और अनुष्का के चाहने वाले फैंस इस कदर है की वह जहां भी जाते कई हजारों की भीड़ लग जाती है।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026