---Advertisement---

Virat Kohli: बीसीसीआई ने यो यो टेस्ट सार्वजानिक करने पर जताई कड़ी आपत्ति , इस क्रिकेटर को लेकर कह दी ये बात

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को बीसीसीआई ने यो यो टेस्ट सार्वजनिक करने पर डांट लगाई है। विराट अभी फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 25, 2023 12:36 अपराह्न

BCCIBCCI
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: भारत में क्रिकेट की उच्च इकाई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल में ही क्रिकेटर विराट कोहली के द्वारा यो यो टेस्ट को सार्वजनिक करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है, कि विराट को इस तरह से अपने यो यो टेस्ट के स्कोर को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए।

बीसीसीआई से पड़ी डांट

भारत के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को हाल में ही अपने यो-यो टेस्ट को सार्वजनिक करने को लेकर बीसीसीआई ने लताड़ लगाई है। आपको बता दें कि विराट ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में यो यो टेस्ट के स्कोर को पब्लिक किया था। विराट ने इस दौरान बताया था कि उन्हें यो यो टेस्ट में 17.2 का स्कोर किया है। विराट इस समय एशिया कप की तैयारियों को देखते हुए नेशनल क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं। आपको बता दें कि विराट को एशिया कप में जाने वाली भारतीय दल में शामिल किया गया है।

30 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त को होगी। एशिया कप में सबसे शुरूआती मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना सबसे पहला मुकाबला पाकिस्तान से 2 सितम्बर को खेलेगी। आपको बता दें कि एशिया कप के दौरान भारतीय टीम को अपने सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर खेलने हैं। एशिया के दौरान पाकिस्तान में जहां 4मैच होंगे वही श्रीलंका में कुल 9 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान ने आखिरी बार एशिया कप का आयोजन साल 2008 में किया गया था तब श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब कुल 7 बार जीता हुआ है। आखिरी बार भारत ने यूएई में हुए 2018 एडिसन में एशिया कप का खिताब जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026