Virat Kohli का आरसीबी जीत के बाद अनुष्का शर्मा के लिए दिखा इश्क वाला लव, स्टेडियम बना थिएटर जब कपल ने लुटाया प्यार, देखें वीडियो

Virat Kohli: किंग कोहली का स्टेडियम में दिखा रोमांटिक अंदाज, अपने पति पर जिस तरह से प्यार लुटाया वह एक बार फिर से चर्चा में है। वीडियो वायरल हो रहा है जिसे इंटरनेट यूजर्स इश्क वाला लव बता रहे हैं।

Virat Kohli

Photo Credit- Google Virat Kohli

Virat Kohli: क्रिकेट का मैदान हो और किंग कोहली के साथ अनुष्का शर्मा की मौजूदगी हो तो निश्चित तौर पर आलम किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं रहती है। आईपीएल 2026 की शुरुआत भी काफी खूबसूरत रहा है। जहां एक तरफ आरसीबी ने जबरदस्त जीत दर्ज की तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर स्टेडियम थिएटर बन गया जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा पर खुलेआम प्यार लुटाया। इस जीत का जश्न मनाते हुए अपनी पत्नी के साथ जिस तरह से क्रिकेटर ने प्यार का इजहार किया सोशल मीडिया पर लोग क्रेजी हो गए। वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर रोमांटिक कमेंट लोग कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली ने मनाया जीत का जश्न

जीत की पारी खेलने के बाद जहां सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात देने में विराट कोहली कामयाब रहे। इस जीत के बाद अपनी पत्नी के लिए वह लवर बॉय बनते हुए दिखे। खुलेआम सबके सामने उन्होंने अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस दिया। जवाब में अनुष्का शर्मा शॉक्ड हो जाती है और वह मुस्कुराते हुए जिस तरह से एक्सप्रेशन देती है और फिर फ्लाइंग किस रिटर्न करती है यह देखकर स्टेडियम ही नहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस का दिल खुश हो गया है क्योंकि इस मोमेंट का इंटरनेट यूजर्स भी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Virat Kohli का अनुष्का शर्मा के लिए प्यार देख लोग हुए क्रेजी

वहीं स्टेडियम में बैठी अनुष्का शर्मा फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही है तो वहीं उनके चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि पति से इस तरह खुलेआम प्यार पाकर वह कितनी खुश है। इस वीडियो को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “फ्लाइंग किस एक्सचेंज।” तो एक ने कहा दिल्ली बॉय विराट में है इश्क वाला लव। एक ने लिखा विराट कोहली का हार्टबीट अनुष्का शर्मा है।

हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के लिए इस तरह प्यार देखा गया हो। अक्सर ये मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं तो आरसीबी वर्सेज हैदराबाद आईपीएल 2026 का तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया।

 

Exit mobile version