---Advertisement---

जब Virat Kohli के एक चूक से Sehwag नहीं बना पाए थे बड़ा रिकॉर्ड, Kohli पर फूटा था वीरू का गुस्सा

विराट कोहली आज के दौर के महान बल्लेबाज़ माने जाते है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे अच्छे फिल्डरों में भी होती है। लेकिन एक मुकाबले में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए कोहली ने सहवाग की गेंद पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया था।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 25, 2023 9:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: वीरेंद्र सहवाग अपने समय के सबसे आक्रामक बल्लेबाज़ों में से एक माने जाते थे। वे लगभग सभी पारियों में चौके लगाकर ही खाता खोलते थे। कोई भी गेंदबाज़ उनके सामने बॉलिंग करने में मुश्किलों का सामना करता था। वीरेंद्र सहवाग ने ही टेस्ट मैच में भी तूफानी बल्लेबाजी करने की शुरुआत की। सहवाग ने कई पारियों में गेंदबाजी भी की। वे ऑफ स्पिन गेंदबाजी किया करते थे। बॉलिंग करते हुए भी सहवाग ने कई बार टीम को सफलता दिलाई है। सहवाग ने एक किस्सा बताया जब विराट कोहली की वजह से वे बॉलिंग में एक माइलस्टोन हासिल नहीं कर सके थे।

सहवाग की गेंद पर कोहली से छूटा कैच

सहवाग एक पॉडकास्ट में पुरानी बातों को बता रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बताया कि विराट कोहली ने उनकी गेंद पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया था। यदि कोहली वो कैच पकड़ लेते तो सहवाग के खाते में एक T20 विकेट आ जाता। अपने कैरियर में सहवाग एक भी T20 विकेट चटकाने में असफल रहे। यदि विराट कोहली ने वो कैच पकड़ लिया होता तो सहवाग के खाते में एक T20 इंटरनेशनल विकेट आ जाता।

सहवाग को नहीं थी कोहली से उम्मीद

वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की जमकर तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि कोहली भविष्य में इतने बड़े बल्लेबाज़ बन सकते है। सहवाग ने कहा कि उनको विराट के टैलेंट पर कभी शक नहीं था लेकिन साथ ही उनको ये भी कभी नहीं लगा था कि कोहली सदी के सबसे बड़े बल्लेबाज़ों में शुमार हो जाएंगे। सहवाग ने कभी नहीं सोचा था कि कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कद इतना बड़ा कर लेंगे कि उनकी तुलना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से की जाएगी।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026