---Advertisement---

बल्लेबाज Prithvi Shaw के साथ हाथापाई करने वाली कौन हैं Sapna Gill, यहां जानिए इस मिस्ट्री गर्ल से जुड़ी खास बातें

Sapna Gill: भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ बुधवार को मारपीट करने की घटना सामने आई है। बताया जा तहा है कि यह लड़ाई महाराष्ट्र के मुंबई में सांताक्रूज के पास सेल्फी लेने को लेकर शुरू हुई थी। इस लड़ाई का वीडियो भी बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 17, 2023 1:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sapna Gill: भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ बुधवार को मारपीट करने की घटना सामने आई है। बताया जा तहा है कि यह लड़ाई महाराष्ट्र के मुंबई में सांताक्रूज के पास सेल्फी लेने को लेकर शुरू हुई थी। इस लड़ाई का वीडियो भी बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई पड़ रही है। बताया जा रहा है कि इस लड़की का नाम सपना गिल है, जो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। ऐसे में इस लड़ाई के बाद लोग सपना गिल से जुड़ी चीजों को जानना चाहते हैं। बता दें कि इस लड़ाई के बाद मुंबई पुलिस ने सपना गिल को गिरफ्तार भी कर लिया है।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं गिल

बल्लेबाज से लड़ाई करने वाली सपना गिल पेशे से मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। बताया जा रहा है कि सपना मूलरूप से पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अच्छे खासे फालोअर्स हैं। जब हमने उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को चेक किया तो उस पर 2 लाख से अधिक फालोअर्स दिखाई दिए। सपना अक्सर अपने सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो शेयर करती रहती है। सपना ने कई भोजपुरी के सुपर स्टार के साथ फिल्मों में काम भी किया है। साल 2021 में सपना गिल की फिल्म मेरा वतन रिलीज हुई थी।

Also Read: IND vs AUS: दिल्ली के मैदान पर Ravidra Jadeja लिखेंगे नया इतिहास, दिग्गज खिलाड़ी Kapil Dev को इस मामले में छोड़ सकते हैं पीछे

आखिर क्या थी पूरी घटना

बुधवार रात को पृथ्वी शॉ अपने कुछ दोस्तों के साथ सांताक्रूज इलाके के एक होटल में गए हुए थे। उसी होटल में सपना गिल भी पार्टी कर रही थी। इसी दौरान गिल ने क्रिकेटर शॉ के देखकर सेल्फी लेने की गुजारिश की। पृथ्वी ने उनके साथ सेल्फी ले ली। इसके बावजूद भी सपना और उनके साथी पृथ्वी को परेशान करते रहे। बल्लेबाज ने गुस्से में आकर इसपर नाराजगी जाहिर की और इसी को लेकर सपना ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस हंगामे को देख वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Also Read: WPL 2023: ऑक्शन के बाद RCB टीम ने मारा एक और बड़ा हाथ, इस टेनिस स्टार खिलाड़ी को बनाया मेंटर, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026