---Advertisement---

Women’s Asian Champions Trophy में भारत ने जापान को रौंदा, दूसरी बार किया ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने Women’s Asian Champions Trophy के फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर ये ख़िताब जीता। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी पर दूसरी पर क़ब्ज़ा किया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 6, 2023 11:33 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को राँची में Women’s Asian Champions Trophy पर क़ब्ज़ा कर लिया है। भारत ने फाइनल मुक़ाबले में जापान को 4-0 से हराकर ये ख़िताब जीता। ये भारत की दूसरी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी रही।

भारत के और से संगीता कुमारी(17’), नेहा(46’), लारेमसियामी(57’) और वंदना कटारिया(60’) ने भारत के लिए गोल किए।

झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम शानदार फॉर्म में रही। मैच के 17वें मिनट में संगीता ने शानदार गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद जापान ने आक्रमण तेज किया और 22वें मिनट में टीम ने गोल भी दागा।

भारत का शानदार फॉर्म

भारत Women’s Asian Champions Trophy के फाइनल में जापान के ख़िलाफ़ शुरुआत से ही अच्छे फॉर्म में रहा। पहले गोल के बाद नेहा ने 46 मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागा। फिर 57 मिनट में ने  पेनल्टी कॉर्नर से ही दागा। भारत के लिए आख़िरी यानी चौथा गोल वन्दना कटारिया ने 60 मिनट में करके भारत को जीत दिलाई।

दूसरी बार किया ख़िताब पर क़ब्ज़ा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी पर दूसरी पर क़ब्ज़ा किया। उन्होंने जापान को फाइनल में हराकर जीत हासिल की। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने साल 2016 में ये ख़िताब अपने नाम किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026