---Advertisement---

World Cup 2023: भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, अपनी गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध बेहतरीन गेंदबाज हुआ वर्ल्ड कप से बाहर

World Cup 2023: भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है लेकिन टीम इंडिया को अक्टूबर महीने से अपनी ही मेजबानी में वर्ल्ड कप (World Cup 2023) खेलना है। वहीं, वैसे तो वर्ल्ड कप में अभी लंबा समय है लेकिन वर्ल्ड कप से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 11, 2023 10:54 पूर्वाह्न

World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

World Cup 2023: भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है लेकिन टीम इंडिया को अक्टूबर महीने से अपनी ही मेजबानी में वर्ल्ड कप (World Cup 2023) खेलना है। वहीं, वैसे तो वर्ल्ड कप में अभी लंबा समय है लेकिन वर्ल्ड कप से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। कृष्णा बीते 6 महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं क्योंकि उनको स्ट्रेस फ्रेक्चर हुआ है और वह कबतक ठीक होंगे इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

BCC के सूत्रों से मिली जानकारी

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपनी चोट की वजह से काफी दिनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं, अब BCCI के एक सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘प्रसिद्ध को स्ट्रेस फ्रैक्चर है, और इस विशेष प्रकार की चोट के मामले में, हम संभावित वापसी की तिथि नहीं बता सकते। हर खिलाड़ी का शरीर अलग प्रकार का होता है, और ठीक होने की प्रक्रिया और समय अलग होता है। यह छह महीने से एक साल के बीच कुछ भी हो सकता है। प्रसिद्ध के मामले में, वह अभी भी खेलने के लिए वापस लौटने के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं है, और दुर्भाग्य से, वह पूरे घरेलू सत्र में नहीं खेल पाया।’ हालांकि, अभी वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए अभी इस बात पर BCCI की तरफ से कुछ जवाब नहीं आया है।

Also Read: IND vs AUS: दूसरे दिन Team India ने निकाली कंगारू टीम की हेकड़ी, भारत को मिली पहली पारी में 144 रनों की बढ़त

प्रसिद्ध कृष्णा का क्रिकेट करियर

प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया के लिए एक समय पर टीम में अपनी जगह बना ली थी और उन्होंने भारतीय टीम के लिए 14 मैच खेले और इस दौरान उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा था और 23.92 की औसत से 25 विकेट झटके थे। जिसके बाद लगा था कि भारतीय टीम को एक और सुपरस्टार गेंदबाज मिल गया है। लेकिन जैसा सोचो वैसा होता कहां है इसके बाद कृष्णा को चोट आई और वह अभी तक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और अभी कितने दिनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे वह तो वक्त बताएगा।

Also Read: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिखी गरमा-गर्मी, लाबुशेन को धमकाते हुए R Ashwin का वीडियो वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026