---Advertisement---

कप्तान Harmanpreet Kaur के बल्ले से निकले दो बेहतरीन शॉट, चौके और छक्के देख खुश हो जाएगा आपका दिल, देखें Video

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023: आज केपटाउन के न्यूलैंडस मैदान पर वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया (INDW vs AUSW T20 World Cup 2023) के बीच खेला रहा है। आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 23, 2023 9:10 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 24, 2023 10:43 पूर्वाह्न

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023: आज केपटाउन के न्यूलैंडस मैदान पर वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया (INDW vs AUSW T20 World Cup 2023) के बीच खेला रहा है। आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया महिला ने शानदार बल्लेबाजी की और 172/4 रन बना ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला की शुरूआत खराब रही और टीम ने पॉवरप्ले में तीन विकेट खो दिए। लेकिन इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत बल्लेबाजी करने उतरी और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी और कुछ कमाल के शॉट खेली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हरमनप्रीत कौर ने खेली बेहतरीन शॉट

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल मैच में कुछ बेहतरीन शॉट खेली। हरमनप्रीत कौर ने मैदान पर आते ही शानदार शॉट खेलना शुरू कर दी। लेकिन हरमनप्रीत कौर द्वारा खेले गए कुछ ऐसे शॉट रहे जो दर्शनीय थे। हरमन ने आते ही पहली ही गेंद पर एक बेहतरीन शॉट खेलते हुए चौका लगाया। उसके बाद उन्होंने अगले ओवर में क्रीज से आगे निकलकर एक तूफानी छक्का जड़ा। कौर की बल्लेबाजी देख सभी मैदान पर बैठे सभी दर्शक झूम उठे और इस शॉट की तारीफ हर जगह हो रही है।

Also Read: टूटा वर्ल्ड कप जीतने का सपना, ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत को 5 रनों से हराकर बनाई फाइनल में जगह

यहां देखें वीडियो:

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने की शानदार बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने 20 ओवर में 172/4 रन बना ली। ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से पहले सलामी बल्लेबाजों ने शानदार पार्टनरशिप की और पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। इसके बाद बेथ मूनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 37 गेंदों में ही 54 रनों की पारी खेली। वहीं, अंत के ओवरों में कप्तान मेग लैनिंग ने शानदार बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की तरफ से सीखा पांडेय ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: मेग लैनिंग (c), एलिसा हीली (wk), बेथ मूनी, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वेयरहम, जेस जोनासेन, एशले गार्डनर, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ,, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (c), ऋचा घोष (wk), शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया, स्नेह राणा, शिखा पांडे, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह।

Also Read: IND vs AUS: कप्तान Rohit Sharma की फिटनेस पर जमकर बरसे Kapil Dev, कहा- ‘उनको शर्म आनी चाहिए’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026