---Advertisement---

Google Map में हुए 5 बड़े बदलाव ,नहीं खोना तो तुरंत जान लें पूरी डिटेल

Google Map में काफी बड़े बदलाव हुए हैं। इसकी मदद से अब स्थान और चीजों को ढूंढना काफी आसान हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 7, 2024 11:33 पूर्वाह्न

google maps
Follow Us
---Advertisement---

Google Map : बिना गाइड के दुनिया के किसी भी हिस्से में पहुंचाने वाला Google Map सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सर्विस है। मैप का यूज आम और खास सभी लोग करते हैं। इससे उन्हें सही स्थान पर पहुंचने में मदद मिलती है और वो कहीं गुम होने से बच जाते हैं। गूगल की ये काफी पावरफुल सर्विस है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। अपने यूजर्स के बढ़ते प्रयोग और यूज को देखते हुए कंपनी की तरफ से इस सुविधा को पहले से बेहतर बनाने के लिए कुछ अपडेट किए गए हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 अपडेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका यूज करके आप अपने अनुभव को पहले से ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

Google Map में हुए बड़े बदलाव

इसका जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर Alif Hossain नाम के यूजर की तरफ से दी गई है। जिसमें कैप्शन देते हुए लिखा गया है कि, “Google मैप्स को हाल ही में एक बड़ा अपग्रेड मिला है। अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आप पीछे रह जाएँगे।” चलिए जानते हैं गूगल मैप में हुए 5 बड़े बदलावों के बारे में।

New Conversational search

गूगल मैप का AI फीचर नई जगहों को खोजने में मदद करता है। इसके साथ ही जानकारी भी देता है। New Conversational search फीचर काफी काम का है।

New 3D View

गूगल मैप के इस नए अपडेट में 3D में ही रास्ते दिखेंगे, जिससे स्थान को ढूंढने में काफी मदद मिलेगी। इतना ही नहीं ये भीड़भाड़ और खराब मौसम में भी यूजर को लाइव अपडेट देगा।

New Live View

इस बदलाव से गूगल मैप यूजर को लाइव व्यू सर्चिंग का उपयोग करने में मदद मिलेगी। यूजर को बस कैमरा आइकन पर टैप करना होगा। उसके बाद बहुत ही आसानी से एटीएम, रेस्तराँ, पार्क जैसे स्थान पर पहुंच जाएगा।

Search with Photos

गूगल मैप यूजर को अब फोटो की मदद से किसी भी स्थान तक पहुंचना बहुत ही आसान हो जाएगा वो फोटो के माध्यम से बहुत ही आसानी से जरुरत की चीजों को सर्च कर सकते हैं।

Use Lens in Maps

मैप्स का लेंस आपके आस-पास की चीज़ों के बारे में तुरंत जानकारी देने के लिए AI का यूज करता है और तुरंत ही इसकी जानकारी दे देता है।अपने आस-पास के एटीएम, ट्रांज़िट स्टेशन, रेस्तराँ, कॉफ़ी शॉप और स्टोर के बारे में जानकारी पाने के लिए बस अपने कैमरे को पॉइंट करें और तुरंत ही जानकारी पाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026