---Advertisement---

2024 में Instagram Reels Viral करने के 5 सबसे आसान तरीके, तुरंत कर लें नोट

Instagram Reels Viral करने के लिए इन तरीकों के बारे में आपको जानना बहुत जरुरी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 7, 2024 1:28 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Instagram Reels Viral : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब सिर्फ मनोंरजन का साधन ही नहीं बल्कि पैसा कमाने का अच्छा जरिया भी बन चुके हैं। अगर आप भी Instagram पर रील बनाकर वायरल होना चाहते हैं तो इस खबर को जान लें। आज हम आपको 5 ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी रील को वायरल कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि, वीडियो बहुत अच्छी होती है लेकिन वह वायरल नहीं हो पाती है। ऐसे ही लोगों के लिए ये ट्रिक्स हैं ।

HD क्वालिटी की वीडियो अपलोड करें

रील या फिर किसी भी वीडियो को वायरल होने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका क्वालिटी की होती है। आप अपनी रील को जब भी अपलोड करें तो उसे हाई एचडी क्वालिटी में ही अपलोड करें। इसके लिए आपको रील्स अपलोड करने से पहले सेटिंग में डाटा यूसेज एंड मीडिया क्वालिटी के ऑप्शन को हाई क्वालिटी के ऑप्शन पर सेट करना होगा।

Instagram पर क्रिएटिव लाइन के साथ शेयर करें वीडियो

आप जब भी किसी वीडियो को अपलोड करते हैं तो उसके साथ कभी भी क्रिएटिव कैप्शन देना ना भूलें। वीडियो के साथ अगर अच्छा कैप्शन डला होता है तो ये लोगों को अट्रेक्ट करता है।

ट्रेंडिंग हैशटैग लगाना ना भूलें

इंस्टाग्राम पर कंटेन्ट को सर्च करने के लिए हैशटैग का यूज करते हैं। उदाहरण के लिए आप #insta meme जैसे हैशटैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी वीडियो सर्च में ऊपर आएगी।

Instagram के ट्रेंडिग टॉपिक चुनें

आप जब भी रील बना रहें हो तो ध्यान रखें कि, उस वक्त के सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चल रहे पॉपुलर ऑडियो और डॉयलोग का ही यूज करें।

Instagram पर लोकेशन के साथ वॉटर मार्क

रील को इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए अपनी लोकेशन के साथ वॉटर मार्क जरुर लगाएं। कई बार लोग आपकी वीडियो का यूज करके खुद लाइक्स या व्यूज पा रहे होते हैं। इसलिए अपने वॉटमार्क का जरुर इस्तेमाल करें, ताकि लोग सीधे आप तक पहुंच सकें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now