---Advertisement---

Vivo X Fold 6 के 5 सबसे यूनिक फीचर्स , फोल्डेबल फोन खरीदने वाले जरुर जानें

Vivo X Fold 6: वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन को कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। ये फोल्डेबल फोन है , जिसमें बेहद हाईटेक कैमरे के साथ तमाम सारे स्पेश्ल फीचर्स मिल रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 27, 2026 4:22 अपराह्न

Vivo X Fold 6
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X Fold 6 : वीवो ने अपने मच अवेटेड फोल्डेबल वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन को लॉन्च कर दिया है। इस मुड़ने वाले मोबाइल को अभी सिर्फ चीन की मार्केट में उतारा गया है। बहुत जल्द ये भारत सहित ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगा।  वीवो का ये फोल्डेबल फोन काफी यूनिक फीचर्स से लैस है। अगर भविष्य में आप ऐसा ही कोई मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। आज हम आपको वीवो के इस नए नवेले बेहद हाईटेक मोबाइल के 5 सबसे स्पेशल फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Vivo X Fold 6  फोल्डेबल फोन में मिल रही बड़ी बैटरी

वीवो एक्स फोल्ड 6 में कंपनी ने 7,000mAh बैटरी दी है। इसके साथ ही 80W फ्लैशचार्ज वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग मिल रही है। वहीं, इस फोन से अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए 5W की रिवर्स चार्जिग मिल रही है। इसकी मदद से अन्य इलेक्ट्रोनिक डिवाइस को चार्ज कर सकते है। ये एक्सट्रीम वेदर प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।इसकी बैटरी 20°C टेम्परेचर में भी खराब नहीं होगी। 9.8 घंटे तक का हैवी यूसेज बैकअप मिल रहा है। इसके साथ ही सामान्य यूज पर ये 2 दिनों तक चल सकती है।

वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन का पावरफुल कैमरा

अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो ये फोन एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें Zeiss ऑप्टिक्स सेंसर मिल रहा है। ये क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियोज को बनाता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिल रहा है। ये Samsung ISOCELL HPB सेंसर और OIS से लेस है। अंधेरे और कम लाइट में भी क्लियर फोटो और वीडियो बनाएगा। इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा Sony LYT-602 सेंसर से लैस है। इसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल ज़ूम मिल रहा है। इसमें 20MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इससे 8K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं, इसमें लगी Vivo V3+ इमेजिंग चिप क्वालिटि को बढ़ाती है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करने के लिए G2 टेलीफोटो एक्सटेंडर सपोर्ट मिल रहा है।  इसका कैमरा एआई पर काम करता है।

वीवो एक्स फोल्ड 6 मोबाइल की परफॉर्मेंस

वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9500 Super 3nm प्रोसेसर दिया है। हैवी काम और गेमिंग के लिए Mali-G1 Ultra ग्राफ़िक्स चिप मिल रही है। इससे फोन की परफॉर्मेंस बेहद स्मूद और फास्ट हो गई है। Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है। मल्टीटास्किंग काम के लिए AI-ऑप्टिमाइज्ड OriginOS 6 Fold का सपोर्ट दिया गया है।

मजबूत डिस्प्ले

8.02-इंच की Samsung M14 LTPO AMOLED मेन डिस्प्ले मिल रही है। वहीं, 6.51-इंच का BOE LTPO AMOLED कवर डिस्पले दी गई है। इसमें UTG अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन मिल रही है। ये तेज धूप में भी काम करता है।

सेफ्टी रेटिंग

फोन को पानी, धूल और खराब होने से बचाने के लिए लिए IPX8 , IPX9 और IP5X की सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

Vivo X Fold 6 फोल्डेबल फोन  की कीमत

अभी Vivo X Fold 6 फोल्डेबल फोन सिर्फ चीन में ही लॉन्च हुआ है। वहां पर इसे 12GB और 16 GB रैम में लॉन्च किया है। इसके साथ ही 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के साथ पेश किया है। इनकी कीमत 1.11 लाख से लेकर 1.57 लाख तक है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026