---Advertisement---

AC on Rent: गर्मी में किराए पर AC लेने से पहले जानें इसके फायदे और नुकसान

AC on Rent: किराए पर एसी लगवाने की सोच रहे हैं तो इसके फायदे और नुकसान जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 2, 2024 10:55 पूर्वाह्न

AC on Rent
Follow Us
---Advertisement---

AC on Rent: चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों में आसमान से आग बरस रही है। बढ़ती गर्मी के चलते लोग घरों में कैद होने को मजूबर हो गए हैं। लेकिन उसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है। गर्मी से बचने के लिए अगर आप भी किराए पर एसी लगाने की सोच रहे हैं तो एक बार इसके फायदे और नुकसानों पर जरुर नजर डाल लें। क्योंकि एसी एक सीजन के लिए काफी सस्ते में किराए पर लग जाता है। जिसकी वजह से लोगों को कम पैसों में ही गर्मी से राहत मिल जाती हैं। लेकिन इसे अपने फायदे और नुकसान हैं। चलिए जानतें हैं।

AC किराए पर लगाने के फायदे

कम पैसों में बर्फ जैसी ठंडक

गर्मी से बचने के लिए अगर आप नया एसी खरीदते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 20 से 25 हजार रुपए तो खर्च करने पड़ेंगे। क्योंकि 2 स्टार एसी 25 हजार के आस-पास आता है। इसका बिल भी बहुत ज्यादा आता है। वहीं, अगर आप एसी किराए पर लगवाते हैं तो एक सीजन के लिए आपको 6000 के आस-पास खर्च करने पड़ते हैं।

सिंगल लोगों के लिए बेस्ट

अगर आप अकेले किराए के घर में रहते हैं तो किराए पर एसी लगवाना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। क्योंकि कम पैसों में आप ठंडक का मजा ले सकते हैं।

बार-बार की सर्विस से राहत

अगर आप किराए का एसी लगवाते हैं तो आपको बार-बार एसी की सर्विस कराना नहीं पड़ेगी। क्योंकि किराए के एसी जब लेते हैं तो उसमें कुछ सर्विस फ्री दी जाती है। खराब होने पर इसका ज्यादा लोड नहीं लेना पड़ता है। किराए का एसी एक सीजन तक अच्छे से चल जाता है।

किराए के AC के नुकसान

हर सीजन पर पैसे खर्च

किराए के AC को अगर आप हर सीजन पर लगवाते हैं तो आपको 6 हजार रुपए किराए और कुछ सिक्योरिटी देनी पड़ेगी। ऐसे में दो-तीन सीजन में जितना पैसा किराए के एसी पर खर्च हो रहा है उतने में नया आ जाता है।

खराब रेटिंग

किराए के एसी की रेटिंग अकसर खराब होती है। जिसकी वजह से बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है। इसलिए ये नुकसान का सौदा साबित हो सकता है।

पुराने AC की समस्या

किराए पर जब एसी लिया जाता है तो अकसर दुकान वाले पुराने एसी लगा देते हैं। जिसकी वजह से लोगों को कई बार कूलिंग या फिर एसी से जुड़ी समस्याएं आने लग जाती हैं।

इसलिए जब भी एसी खरीद रहे हों या फिर किराए पर ले रहे हों तो अच्छे से चेक कर लें। आपकी जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026