---Advertisement---

Aditya L1 ने ISRO को भेजी पहली तस्वीर, खुद की सेल्फी के साथ चांद और धरती की खूबसूरत तस्वीरें खींची

Aditya L1: चंद्रयान-3 की चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद ISRO ने सोलर मिशन पर आदित्य एल1 को भेजा है। धीरे-धीरे ये अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 7, 2023 4:37 अपराह्न

Aditya L1
Follow Us
---Advertisement---

Aditya L1: भारत का पहला सोलर मिशन (ISRO Solar Mission) धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। ISRO ने इसे सूर्य और पृथ्वी के बीच के एल1 प्वाइंट तक जाने के लिए लॉन्च किया है। इसी जगह से यह मिशन सूर्य और उससे जुड़ी स्टडी करेगा। इस पॉइंट से पृथ्वी की दूरी लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर है। जिस वजह से अपना सफर तय करने में इसे करीब 4 महीने का समय लगेगा। ISRO भी लगातार मिशन पर नजर बनाए हुए हैं। ISRO का कहना है की मिशन लगातार प्रगति कर रहा है। इसने 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा के सफर को पूरा कर लिया है।

आदित्य-एल1 ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर

इसी बीच आदित्य-एल1 ने ISRO को पहली तस्वीर भेजी है। जिसमें आदित्य-एल1 ने खुद की सेल्फी ली है। इसके साथ ही एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें पृथ्वी और चंद्रमा का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। ISRO (Indian Space Research Organisation) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर आदित्य-एल1 द्वारा ली गई सेल्फी और वीडियो जारी किया है। वीडियो में पृथ्वी के एक तरफ दूधिया रोशनी और एक दूसरी तरफ घना अंधेरा नजर आ रहा है। चांद की रोशनी में नहाई हुई पृथ्वी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

कहां तक पहुंचा आदित्य-एल1 ?

इससे पहले मंगलवार (5 सितंबर) को ISRO ने बताया था की आदित्य एल1 ने अपना दूसरा ऑर्बिट एडजस्टमेंट पूरा कर लिया है। यानी मिशन पृथ्वी की पहली ऑर्बिट छोड़ अब दूसरी ऑर्बिट में प्रवेश कर गया है। जिससे अब यह धरती से करीब 40 हजार किलोमीटर दूर पहुंचा चुका है। इससे पहले 3 सितंबर (रविवार) को आदित्य L1 ने पृथ्वी की पहली ऑर्बिट को पूरा किया था। तब मिशन ने 22,459 किलोमीटर की दूरी पूरी की थी। ISRO ने ये भी बताया था कि अगली ऑर्बिट एडजस्टमेंट अब 10 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 बजे होगी।

2 सितंबर को लॉन्च हुआ था मिशन

बता दें कि आदित्य-एल 1 (Aditya L1 Mission) भारत का पहला सोलर मिशन है, जो सूर्य का अध्ययन करेगा। 2 सितंबर को 11 बजकर 50 मिनट पर इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। आदित्य-एल1 मिशन को सूर्य के पांच लैग्रेंज बिंदुओं में से L1 पर स्थापित किया जाएगा। जहां से यह सूर्य के निर्बाध दृश्य को देख पाएगा। पृथ्वी से L1 की दूरी लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026