DNP India Hindi

AI in Jobs: एआई से खौफ खाने की जरूरत नहीं, बढ़ते प्रभाव के बाद भी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी ये 5 नौकरियां; जानकर हो जाएंगे खुश

AI in Jobs

Photo Credit: Google

AI in Jobs: एआई का नाम सुनते या पढ़ते ही लोगों के जेहन में एक ही सवाल आता है कि यह उनकी नौकरी समाप्त कर देगा। भारत के अधिकतर लोगों के दिमाग में यही सवाल घूम रहा है। कई बड़ी टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। ऐसे में लोगों के मन में और भी खींचतान बढ़ रही है कि अब किस फील्ड में करियर सेट करें। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कोई ऐसी नौकरी है, जहां पर एआई का बढ़ता प्रभाव बेअसर हो जाए या कम हो।

AI in Jobs: टीचर और मेंटोर

भले ही आज नौकरियों में एआई अपना असर तेजी से दिखा रहा है। मगर भारत में टीचर और कोचिंग मेंटोर की नौकरी लगभग सुरक्षित मानी जा रही है। एआई बच्चों को पढ़ा सकता है, मगर उनका मेंटोर नहीं बन सकता है। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना, समझाना और मोटिवेट करना एक इंसानी काम है।

नौकरियों में एआई: हेल्थकेयर सेक्टर के लोग रहेंगे सुरक्षित

आजकल स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी एआई की एंट्री हो चुकी है। मगर अभी भी एआई सिर्फ रिपोर्ट पढ़ सकता है। किसी बीमारी के इलाज की जिम्मेदारी नहीं ले सकता है। बीमारी के टाइम पर मरीज से इमोशनल कनेक्शन, निर्णय और नैतिकता इंसान ही संभाल सकता है।

लीडरशिप और मैनेजमेंट

एआई काफी तेजी से हर सेक्टर और कंपनी में अपनी क्षमता दिखा रहा है, मगर फिर भी लीडरशिप और मैनेजमेंट की भूमिका में इंसानी समझ ही आगे रह सकती है। दरअसल, एआई किसी स्थिति पर फैसला ले सकता है, मगर उसकी जवाबदेही नहीं ले सकता है। जैसे टीम हैंडल करना और कोई बड़ा विजन देना अभी भी इंसानी काम बना हुआ है।

क्रिएटिव प्रोफेशनल्स

एंटरटेनमेंट, मीडिया और डिजाइनिंग सेक्टर में एआई अपनी क्षमता दिखा रहा है। एआई राइटिंग, फिल्ममेकिंग और डिजाइनिंग में दम दिखा सकता है। मगर असली सोच, नया ट्रेंड और नया कल्चर पैदा नहीं कर सकता है।

स्किल्ड प्रोफेशनल्स

एआई का दम हर जगह पहुंच रहा है, मगर अभी भी स्किल्ड प्रोफेशनल्स जैसे- इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मैकेनिक का काम काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। यह फिजिकल वर्क है, जिसके लिए एआई और रोबोट का इस्तेमाल काफी महंगा पड़ सकता है।

आखिर में अगर आप एआई से डरने की बजाय उसे एक सहायक के तौर पर लेंगे, तो आपको एआई से खौफ नहीं लगेगा। साथ ही आप इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप रोजाना सीखते रहेंगे, तो एआई कभी भी आपकी नौकरी नहीं छीन सकता है।

Exit mobile version