DNP India Hindi

India Semiconductor Mission 2.0: गुडन्यूज! अब सेमीकंडक्टर सेक्टर को मिलेगा बड़ा बूस्ट, सरकार ने जारी किया इतना बजट; पैदा होंगी नई नौकरियां

India Semiconductor Mission 2.0

Photo Credit: Google

India Semiconductor Mission 2.0: 1 फरवरी को पेश हुए आम बजट में सेमीकंडक्टर सेक्टर को बड़ी सौगात दी गई है। राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन के पहले चरण के सफल रहने के बाद अब भारत सरकार पूरी गंभीरता के साथ इसके दूसरे फेज को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईएसएम यानी इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को जल्द शुरू करने पर बल दिया। साथ ही चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट जारी किया।

India Semiconductor Mission 2.0 से इन सेक्टरों को मिल सकता है फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए बजट 2026–27 में इतने बड़ी राशि जारी कर बता दिया कि भारत चिप निर्माण सेक्टर में वैश्विक लीडर बनने की ओर अपने कदम बढ़ा चुका है। केंद्र सरकार की इस पहल देश में ही सभी तरह की चिप्स का निर्माण संभव हो सकेगा। बता दें कि आजकल चिप हर महत्वपूर्ण डिवाइस जैसे- स्मार्टफोन, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और कई औद्योगिक सिस्टम में भी उपयोग में आती है। ऐसे में सरकार की यह घोषणा बताती है कि एआई और चिप की बढ़ती मांग में भारत भी अपना योगदान देने में सक्षम है।

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत शुरू हुआ चिप डिजाइनिंग का काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेमीकंडक्टर सेक्टर आज के दौर में मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक्स की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। आज के टाइम में बिना चिप के किसी भी कंप्यूटर, मोबाइल उपकरण, दूरसंचार, ऑटोमोबाइल, डिफेंस सिस्टम और नकली बुद्धिमत्ता यानी एआई सिस्टम में पावर नहीं मिल सकती है। भारत ने आईएसएम 1.0 के तहत अपने सेमीकंडक्टर सिस्टम को काफी मजबूती प्रदान की है। यही वजह है कि आज भारत में चिप की डिजाइनिंग शुरू हो चुकी है।

हाल ही में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरू में 2 नैनोमीटर क्वालकॉम चिप को अनवील किया है। इसके अलावा, देश भर में निर्माण, असेंबली और टेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने आईएसएम के तहत चिप के रिसर्च और प्रशिक्षण केंद्रों पर मजबूत जोर दिया गया है, ताकि तकनीकी विकास को बढ़ावा मिले और भविष्य में कुशल लोगों की अधिकता हो सके। ऐसे में आने वाले टाइम में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के चलते सैंकड़ों नई नौकरियां पैदा हो सकती हैं।

Exit mobile version