---Advertisement---

AI in Jobs: एआई सेक्टर की रफ्तार 2026 में दिला सकती है मोटी सैलरी वाली जॉब, इन 5 में से किसी भी ऑप्शन को चुनकर बना सकते हैं अपना करियर

AI in Jobs: इंडिया में जिस रफ्तार से एआई की गति बढ़ रही है, वो एआई सेक्टर में मोटी सैलरी पाने का आसान मौका पैदा कर सकती है। इन 5 नौकरियों के जरिए तगड़ी इनकम कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2026 2:00 अपराह्न

AI in Jobs
Follow Us
---Advertisement---

AI in Jobs: अगर आप एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की जरा भी जानकारी रखते हैं, तो आपने इन दिनों कई एआई टूल्स के बारे में सुना पढ़ा होगा। हाल ही में अमेरिकी एंथ्रोपिक, ओपनक्लॉ और भारत का देसी एआई सर्वम मॉडल शामिल हैं। ऐसे में जैसे-जैसे नए-नए एआई मॉडल आ रहे हैं, वैसे-वैसे काफी लोगों के बीच अपनी नौकरी खोने का डर बना हुआ है। मगर क्या आप जानते हैं इस साल एआई सेक्टर में आप 5 विकल्पों में से किसी को चुनकर एआई क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। ऐसे में लोगों को मोटी सैलरी के साथ एआई फोकस्ड कंपनियों में काम करने का मौका मिल सकता है।

AI in Jobs: मशीन लर्निंग इंजीनियर

भारत में तेजी से बढ़ते एआई सेक्टर में आप मशीन लर्निंग इंजीनियर की नौकरी पर दांव लगा सकते हैं। इसमें लैंग्वेज मॉडल का निर्माण करना, और उसे ट्रेनिंग देना और डिप्लॉय करना जैसे काम होते हैं। इस सेक्टर में लगभग 12 लाख से 50 लाख रुपये सालाना सैलरी मिल सकती है।

जनरेटिव एआई इंजीनियर

इंडिया में आने वाले कुछ सालों में जनरेटिव एआई इंजीनियर की नौकरी काफी डिमांड रह सकती है। इसमें एलएलएम, चैटबॉट, इमेज/वीडियो जनरेशन मॉडल पर काम करना होता है। इस सेक्टर में 18 से 60 लाख रुपये के करीब वार्षिक इनकम मिल सकती है।

एआई रिसर्च साइंटिस्ट

आने वाले समय में भारतीय मार्केट में एआई रिसर्च साइंटिस्ट की नौकरी की काफी अधिक मांग हो सकती है। इसमें नए एल्गोरिद्म और मॉडल तैयार करने होते हैं। एआई कंपनियां प्रति वर्ष 25 से 1 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज प्रदान कर सकती हैं।

एआई समाधान आर्किटेक्ट

टेक बाजार में जैसे-जैसे एआई का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे एआई समाधान आर्किटेक्ट की जॉब बढ़ सकती है। इसमें कंपनियों के लिए एआई सिस्टम डिजाइन करना होता है। इस काम के लिए कंपनियां साल का 30 से 70 लाख रुपये तक का सैलरी पैकेज दे सकती हैं।

एआई एथिक्स और पॉलिसी स्पेशलिस्ट

यह तो आप जानते ही होंगे कि एआई के दौर में एआई एथिक्स और पॉलिसी स्पेशलिस्ट की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में इनका काम एआई गवर्नेंस, डेटा प्राइवेसी, एथिक्स बनाए रखना होता है। कंपनियां इस कार्य के लिए 15 से 45 लाख रुपये तक सालाना आधार पर दे सकती हैं।

इन स्किल्स को सीखने पर करें फोकस

वहीं, अगर आप एआई सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आप एआई के ट्रेंड के हिसाब से पाइथन, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, जेनरेटिव एआई, एलएलएम और क्लाउड जैसी स्किल्स पर फोकस कर सकते हैं। इन्हें सीखने के बाद आसानी से एआई सेक्टर में नौकरी हासिल कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro Max

मई 20, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 20, 2026

Samsung Galaxy S27

मई 20, 2026

Lenovo Legion Y70

मई 20, 2026

Google Gemini Omni AI

मई 20, 2026

Honor 600 Pro 5G

मई 19, 2026