AI in Stock Market: नकली दिमाग, जी हां, आसान भाषा में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को इसी नाम से जानते हैं। एआई का प्रभाव आजकल इतना बढ़ गया है कि अब एआई अपना प्रभाव ही नहीं डाल रहा, बल्कि कई क्षेत्रों में काम करने का तरीका ही बदल रहा है। इसमें एक नाम शेयर बाजार का आता है। जहां रोजाना सैंकड़ों लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। ऐसे में क्या एआई की मदद से शेयर बाजार का किंग बना जा सकता है। आइए आगे खबर में जानने की कोशिश करते हैं।
AI in Stock Market कैसे बन सकता है उपयोगी
अगर आप स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने की सोच रहे है, तो आपके लिए एआई किसी वरदान की साबित हो सकता है। जी हां, आज भी शेयर बाजार में कई ऐसे काम हैं, जिन्हें इंसान काफी टाइम में करता है। मगर एआई की सहायता से वह मिनटों में पूरे हो सकते हैं। पूरे शेयर बाजार में लाखों स्टॉक्स का डेटा एनालिसिस करना एआई के लिए काफी आसान काम है। इस दौरान एआई शेयरों के प्राइस, हिस्ट्री और वॉल्यूम पर नजर डालता है। साथ ही उससे जुड़े हुई खबरें, सोशल मीडिया सेंटिमेंट्स को भी बता सकता है।
इसके अलावा, भारत में एआई की मदद से शेयर बाजार में अपना रिस्क भी कम कर सकते हैं। अपने पोर्टफोलियों में विविधता ला सकते हैं। साथ ही घाटे के लेवल को कम कर सकते हैं। कई मामलों में रिस्क को पहले ही भांप सकते हैं। शेयर बाजार में एआई इनसाइडर ट्रेडिंग में भी मदद कर सकता है। साथ ही कुछ अजीब ट्रेड्स की जानकारी भी प्रदान कर सकता है।
एआई बनाएगा स्मार्ट, मगर निर्भरता से हो सकता है नुकसान
भले ही एआई की मदद से आप शेयर बाजार की अच्छी जानकारी हासिल कर लें। इसके बाद ट्रेडिंग शुरू कर दें, मगर फिर भी एआई कई मामलों में पीछे रहेगा। जैसे एआई मार्केट क्रैश होने की भविष्यवाणी नहीं कर सकता है। साथ ही यह रिटेल निवेशकों के लिए नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। एआई की मदद से यूजर्स फास्ट, स्मार्टर और डेटा-ड्रिवन बन सकते हैं। मगर यह छोटे निवेशकों से अधिक बड़े निवेशकों को फायदा पहुंचाता है। एआई शेयर बाजार में काफी हद तक मदद कर सकता है। मगर पूर्ण रूप से इस पर निर्भर होना आर्थिक नुकसान करवा सकता है। शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने आर्थिक सलाहकार से जरूर राय लें।
