---Advertisement---

कॉलेज के साथ करना चाहते हैं कमाई, तो इन 5 AI Tools का उठाएं फायदा; हर महीने होगी छप्परफाड़ इनकम!

AI Tools: इस गर्मी की छुट्टियों के दौरान छात्रों का परीक्षा परिणाम सामने आ जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट कॉलेज की पढ़ाई के साथ कमाई का मौका भी बना सकते हैं। इसके लिए इन 5 एआई टूल्स की मदद आपको फायदा पहुंचा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 14, 2026 5:29 अपराह्न

AI Tools
Follow Us
---Advertisement---

AI Tools: यह तो आप जानते ही होंगे फिलहाल परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जा रहा है। कभी किसी राज्य का, तो कभी प्रदेश का। ऐसे में अगर आप आगे भविष्य में कॉलेज या पढ़ाई के साथ कमाना भी चाहते हैं, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आज का जमाना एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है, ऐसे में आप अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आराम से हर महीने तगड़ी इनकम जेनरेट कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे बताए गए 5 धाकड़ एआई टूल्स की हेल्प ले सकते हैं।

ChatGPT एआई टूल

इसमें पहला नाम है चैटजीपीटी का, जी हां, आपका और सबका फेवरेट, ओपनएआई का एआई चैटबॉट यानी चैटजीपीटी। इस टूल की मदद से आप सरलता से एआई राइटिंग, स्क्रिप्ट, ब्लॉग, असाइनमेंट रिसर्च और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने में मदद ले सकते हैं। ऐसे में आप फ्रीलांस, यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई कर सकते हैं।

CapCut एआई टूल

अगर आपने कैपकट एआई टूल का नाम नहीं सुना, तो इसे अच्छे से समझ लीजिए। जी हां, इसकी सहायता से आप पढ़ाई के साथ-साथ एआई वीडियो एडिटिंग का कार्य भी पूरा कर सकते हैं। यह शॉट्स और रील्स तेजी से एडिट करने में मदद करता है। इसके जरिए तैयार किए गए काम को आप यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर आसानी से वायरल कर सकते हैं।

Midjourney एआई टूल

सूची में अगला नाम है मिडजर्नी एआई टूल का। जी हां, यह एक एआई इमेज जेनरेटनर टूल है। इसकी मदद से आप आसानी से प्रोफेशनल तस्वीरें और आर्टवर्क तैयार कर सकते हैं। जिन्हें आप एआई आर्ट सेलिंग, टी-शर्ट डिजाइन और पोस्टर और एनएफटी डिजाइन में उपयोग कर सकते हैं।

Fiverr और Upwork प्लेटफॉर्म

बता दें कि फाइवर और अपवर्क दोनों ही फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म हैं, जहां एआई स्किल्स से क्लाइंट मिल सकते हैं। ऐसे में आप कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, थंबनेल डिजाइन और एआई वॉयसओवर जैसे काम करके हर महीने आसानी से अच्छी इनकम जेनरेट कर सकते हैं।

Canva एआई टूल

इस लिस्ट में आखिर नाम है कैनवा एआई टूल का। जी हां, इस टूल की मदद से आप ग्राफिक्स डिजाइन और पोस्टर मेकिंग जैसे काम कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए रील्स के थंबनेल, कॉलेज प्रोजेक्ट पीपीटी और लोगो डिजाइन की सर्विस भी स्टार्ट कर सकते हैं। अगर आप इस कार्य को सही से करते हैं, तो अपने लिए महीने का खर्चा आसानी से निकाल सकते हैं।

इस अहम बात का रखें ध्यान

अंत में, अगर आप सोच रहे हैं कि शुरुआत कैसे करें? तो आप किसी भी एआई स्किल का चुनाव करें। फिर रोजाना एक घंटे उसकी प्रैक्टिस करें। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, लिंकडिन पर अपना पोर्टफोलियो तैयार करिए। इसके बाद फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म पर छोटे-छोटे क्लाइंट तलाश करके अपनी कमाई शुरू करें।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 15 May 2026

मई 14, 2026

Rekha Gupta

मई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 14, 2026

Vivo T5 Lite

मई 14, 2026

CM Mohan Yadav

मई 14, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

मई 14, 2026