---Advertisement---

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: इस बैंक के कार्ड वाले ग्राहक बना लें शॉपिंग के लिए लंबी लिस्ट! दे दनादन होगी ऑफर्स की बौछार

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: 8 अक्टूबर से अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आगाज होने वाला है लेकिन उससे पहले यहां कई स्मार्टफोन्स काफी सस्ती कीमतों में देखें गए है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 2, 2023 4:37 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 8:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 8 अक्टूबर से ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स वाली सेल का आगाज होने वाला है। इस सेल के दौरान मंहगे-मंहगे प्रोडक्ट्स को काफी सस्ते दामों में खरीदने का सुनहरा अवसर दिया जाएगा। इसमें तगड़े ऑफर्स की बौछार तो होगी ही साथ ही कुछ लोगों के लिए खास तरह के ऑफर्स भी दिए जाएंगे। बता दें, प्राइम मेंबर्स के लिए ये सेल 7 अक्टूबर रात 12 बजे से ही शुरु हो जाएगी। हम यहां एक ऐसी बैंक के बारे में बता रहे हैं जिसके कार्ड से भुगतान करने पर भारी-भरकम छूट प्रदान की जाएगी।

इस बैंक का कार्ड है तो आएगी मौज

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में एक चुनिंदा बैंक के कार्ड वाले ग्राहकों को खास तरह के ऑफर्स दिए जाएंगे। जिन लोगों के पास एसबीआई बैंक का क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड है उनके लिए ये सेल सौगात लेकर आने वाली है। क्योंकि यहां इस बैंक के कार्ड वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यानी सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि आपको ये डिस्काउंट अमेजन के ऑफर्स से अतिरिक्त फायदा करवाएगा। बता दें, शॉपिंग के लिए आप जिस भी कार्ड का इस्तेमाल करेंगे वह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए एक्टिवेट होना चाहिए।

इन स्मार्टफोन्स पर बरस रहे हैं ऑफर

Motorola razr 40

8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला Motorola razr 40 स्मार्टफोन 8 अक्टूबर से पहले ही यहां 49 फीसदी के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध करवाया गया है। अमेजन पर इस फोन को किकस्टार डील में सेल किया जा रहा है। इस फोन की असल कीमत वैसे तो 99000 हजार रुपये है लेकिन अब इसकी कीमत 49999 रुपये है। इस पर 49 फीसदी की छूट दी जा रही है। ग्राहकों के लिए नॉ-कॉस्ट-ईएमआई का विकल्प भी खुला हुआ है।

TECNO Phantom V Fold

टेक्नो के फोल्ड फोन को यहां 25 प्रतिशत की छूट के साथ देखा गया है। इसे अब 109999 रुपये की बजाय 82499 रुपये में लिया जा सकता है। इस पर इस छूट के अतिरिक्त एसबीआई बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 1250 रुपये की इंस्टेंट छूट मिल रही है।

iQOO Neo 7 5G

4 एनएम की तकनीक पर काम करने वाला प्रोसेसर इस फोन में दिया जाता है। इस गेमिंग फोन को अमेजन से सस्ती कीमत में लिया जा सकता है। इसकी असली कीमत की बजाय सिर्फ 27999 रुपये ही देने होंगे। इस पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। बता दें, इस स्मार्टफोन की असली कीमत 34999 रुपये है।

सेल शुरु होने से पहले चालू है किकस्टार डील

ग्रेट इंडियन सेल के शुरु होने से पहले अमेजन पर किकस्टार डील्स लाइव हो चुकी हैं। इसमें तमाम ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्टफोन्स अच्छी खासी छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026

Leave a Comment