---Advertisement---

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: OnePlus 11R 5G से लेकर OnePlus Nord 3 5G को सस्ते में खरीदने का छप्परफाड़ ऑफर

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन सहित वनप्लस के फओन्स को अच्छी डील पर घर लाने का मौका मिल रहा है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 6, 2023 11:51 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन की सबसे बड़ी सेल अमेज़ॅन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल का पूरे साल यूजर्स बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि Amazon Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी, जिसमें प्राइम मेम्बर्स के लिए 24 घंटे पहले ही ये डील खुल जाएगी। जिसके तहत वो पहले ही प्रोडक्ट्स को खरीद सकेंगे।

Amazon Great Indian Festival Sale में बड़े ब्रांड्स पर मिल रही छूट

इस सेल में 5000 से ज्यादा अलग-अलग प्रोडक्ट्स यूजर्स के लिए होंगे। ग्राहक सैमसंग स्मार्टफोन और एप्लायंसेज, इंटेल लैपटॉप, सोनी प्लेस्टेशन, लैक्मे, मेबेलिन, हिसेंस के टेलीविजन, एलजी एप्लायंसेज, सर्फ एक्सेल, कम्फर्ट, विम और हॉर्लिक्स जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट बहुत ही अच्छे ऑफर पर खरीद सकेंगे।

Amazon Great Indian Festival Sale में OnePlus के फोन्स पर होगी डिस्काउंट की बौछार

वैसे तो इस सेल में कई सारे प्रोडक्ट्स मिलने वाले हैं लेकिन आज हम आपको चीन की वनप्लस कंपनी के मोबाइल फोन्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को कुछ ऐसे खास प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे जिनको खरीदने के लिए यूजर्स काफी बेताब हैं। अमेजन की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि, वनप्लस स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर मिल रहा है। जिसमें बैंक छूट और कूपन ऑफर के साथ वनप्लस स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये तक की बंपर बचत करने का भी मौका मिल रहा है।

OnePlus स्मार्टफोन पर मिल रहे ये ऑफर

OnePlus Nord CE 3 Lite 5 फोन की कीमत 17499 रुपए से शुरु होती है। जिसमें 1,500 रुपए का बैंक ऑफर और 1,000 रुपए का कूपन दिया जाएगा। जिसके द्वारा इस फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसी तरह OnePlus Nord CE 3 5G फोन और OnePlus Nord 3 5G को लेकर भी ऑफर दिया गया है। ये फोन 22,999 रुपये से लेकर 28,999 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। इस फोन्स पर भी बैंक ऑफर्स के साथ कूपन मिल रहा है।

OnePlus 11R 5G को बनाएं अपना

इसी तरह OnePlus 11R 5G और OnePlus 11 5G फोन्स पर भी ऑफर मिल रहा है। इन फोन्स में सबसे ज्यादा क्रेज हालहि में लॉन्च हुए OnePlus 11R Solar Red फोन को लेकर है। इस फोन पर
12 महीने की No Cost EMI का ऑप्शन मिल रहा है। जिसे ग्राहक 3,750/month की शुरुआती किस्त घर ला सकते हैं। इस तरह अमेजन अपनी सेल पर वनप्लस के इन बेहतरीन फोन्स पर काफी अच्छा ऑफर दे रहा है। आपको बता दें, ये ऑफर सीमित समय के लिए है, जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है। इसलिए ज्यादा जानकारी के लिए अमेजन पर संपर्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment