---Advertisement---

Amazon Great Indian Festival Sale: AI प्रो ग्रेड कैमरे वाला Motorola Edge 50 Pro 5G हुआ 16000 रुपए सस्ता, बैटरी -फास्ट चार्जर करा देगा मौज

Amazon Great Indian Festival Sale: Motorola Edge 50 Pro 5G स्मार्टफोन पर 16000 की महाछूट मिल रही है। ये फोन अपने प्रीमियम फीचर्स के लिए जाना जाता है। अमेजन सेल से खरीदने का ये बहुत ही अच्छा मौका है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 25, 2025 3:37 अपराह्न

Amazon Great Indian Festival Sale
Follow Us
---Advertisement---

Amazon Great Indian Festival Sale: ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन पर इस समय अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आगाज हो चुका है। यहां पर तमाम तरह के प्रोडक्ट बहुत ही कम कीमत में मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप किसी पावरफुल कैमरे और बैटरी वाले स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो ये डील और ऑफर सिर्फ आपके लिए ही है। यहां पर खुद को दुनिया का पहला AI प्रो ग्रेड कैमरे वाला फोन बताने वाला Motorola Edge 50 Pro 5G बहुत ही सस्ता मिल रहा है। इस मोबाइल को अमेजन सेल से 16000 से ज्यादा की महाबचत पर खरीद सकते हैं।

Amazon Great Indian Festival Sale में 16000 की महाछूट पर खरीदें मोटोरोला एज 50 प्रो 5जी स्मार्टफोन

मोटोरोला एज 50 प्रो 5जी स्मार्टफोन 33 फीसदी की छूट पर मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद ये ग्राहक को 41999 रुपए की जगह 27999 रुपए में मिलेगा।

पिक्चर क्रेडिट: अमेजन

यहां पर 16 हजार 52 रुपए की बचत होगी। इसके साथ ही एसबीआई और एक्सिस बैंक के कार्ड्स से पैमेंट करके भी 5 फीसदी की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। अमेजन सेल पर ये 20850 रुपए के एक्सचेंज ऑफर के साथ भी मिल रहा है। इस फोन के प्रीमियम फीचर्स यूजर्स को बिल्कुल भी निराश नहीं करेंगे।

Motorola Edge 50 Pro 5G फोन की खासियत

Motorola Edge 50 Pro 5G फोन के फीचर्स की बात करें तो, इसमें 12 GB रैम के साथ 256 GB की स्टोरेज मिलती है। इसके साथ ही 4500 mAh बैटरी के साथ 125W का फास्ट चार्जर मिलता है। इसके लुक को और भी ज्यादा प्रीमियम इसमें मौजूद सिलीकॉन वेगन लेदर और मेटल का फ्रेम बनाता है। मोटरोला के इस फोन में 6.7 इंच की 1.5K सुपर एचडी डिस्प्ले HDR10+ के साथ मिलती है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50 MP AI से लैस पैनटोन कैमरा मिलता है। इसके कैमरे का f/1.4 वाइड अपर्चर अंधेरे में भी साफ फोटो क्लिक करता है। ये एक वाटरप्रूफ फोन है। जो कि, Android 14 पर ऑपरेट करता है। इसमें 7 Gen 3 का पावरफुल प्रोसेसर मिलता है।

मोटोरोला एज 50 प्रो 5जी स्मार्टफोन के फीचर्स

फीचरमोटोरोला एज 50 प्रो 5जी स्मार्टफोन
रैम/ स्टोरेज12 GB रैम के साथ 256 GB की स्टोरेज मिलती है।
डिस्प्ले6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
कैमरा50MP, 13MP, 10MP और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी4500 mAh बैटरी दी गई है।
प्रोसेसरSnapdragon 7 Gen 3 के प्रोसेसर से लैस है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 14 पर ऑपरेट करता है।

मोटोरोला एज 50 प्रो 5जी स्मार्टफोन पर मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है। जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026