---Advertisement---

Amazon Prime Day 2025: तैयार कर लीजिए अपना बजट, Smartphones, Laptops और फैशन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट; जानें सेल डिटेल्स

Amazon Prime Day 2025: अमेजन प्राइम डे 2025 का ऐलान हो गया है। इस सेल के दौरान Smartphones, Laptops और फैशन प्रोडक्ट्स पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जाएगा। जानिए सेल में ऑफर्स की डिटेल्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 2, 2025 7:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 7, 2025 12:18 अपराह्न

Amazon Prime Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

Amazon Prime Day 2025: ऑनलाइन खरीदारी करने वाले काफी लोग अमेजन प्राइम डे 2025 का इंतजार करते हैं। ऐसे में अमेजन ने अमेजन प्राइम डे 2025 सेल की आधिकारिक घोषणा करते हुए ऑफर्स को रिवील कर दिया है। बता दें कि यह सेल 12 से 14 जुलाई 2025 तक चलेगी। अमेजन प्राइम डे 2025 सेल सिर्फ प्राइम मेबर्स के लिए उपलब्ध होगी। ऐसे में अगर आप प्राइम सदस्य नहीं हैं, तो आप इस सेल से खरीदारी नहीं कर सकेंगे।

Amazon Prime Day 2025
Photo Credit: Amazon

Amazon Prime Day 2025 में स्मार्टफोन पर 40 फीसदी का डिस्काउंट

शॉपिंग वेबसाइट ने बताया है कि अमेजन प्राइम डे 2025 के दौरान स्मार्टफोन पर 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसमें Samsung Galaxy M36 5G, OnePlus Nord 5, OnePlus Nord CE5, iQOO Z10 Lite 5G, Realme Narzo 80 Lite 5G, HONOR X9c 5G, OPPO Reno 14 Series, LAVA Storm Lite 5G और iQOO 13 स्मार्टफोन का नाम शामिल है।

Photo Credit: Amazon

Amazon Prime Day 2025 में लैपटॉप पर 40 फीसदी की छूट

अगर आप इन दिनों किसी नए लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं, तो अमेजन प्राइम डे 2025 का लाभ उठा सकते हैं। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। इसमें HP, Lenovo, Dell, Asus और Apple लैपटॉप पर 40 फीसदी का डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसके अलावा Xiaomi, Samsung, OnePlus समेत कई अन्य कंपनियों के टैबलेट पर 60 फीसदी की बचत हो सकती है।

अमेजन प्राइम डे 2025 सेल में फैशन समेत अन्य आइटम्स पर भी छूट

वहीं, Amazon Prime Day 2025 के दौरान फैशन प्रोडक्ट्स पर 50 से 80 प्रतिशत की छूट मिल सकती है। इसमें कई बड़े ब्रॉन्ड्स के नाम शामिल है। इसके अलावा घर की कई जरूरी आइटम को भी इस सेल में MRP से कम दाम पर खरीद सकते हैं।

Photo Credit: Amazon

अमेजन प्राइम डे 2025 सेल में मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट

इस सेल में शानदार डील्स के अलावा 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को ICICI और SBI बैंक के कार्ड्स का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, Amazon Prime Day 2025 सेल के लिए अपना बजट तैयार कर लीजिए।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026