---Advertisement---

Apple Foldable iPhone: हो गया खुलासा, फोल्डेबल आईफोन में इस टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल, लीक हुईं डिस्प्ले की दमदार खूबियां

Apple Foldable iPhone: आगामी एप्पल फोल्डेबल आईफोन में विशेष तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी डिस्प्ले में काफी बढ़िया फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 16, 2026 5:08 अपराह्न

Apple Foldable iPhone
Follow Us
---Advertisement---

Apple Foldable iPhone: एप्पल फैन्स को फोल्डेबल आईफोन के लिए धीरे-धीरे नई-नई जानकारी मिल रही है। कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल फोल्डेबल आईफोन में खास तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे यूजर्स को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि टेक कंपनी आगामी फोल्डेबल आईफोन में लिक्विड मैटल का यूज करेगी। कंपनी इस टेक्नोलॉजी को बीते 1 दशक से ज्यादा समय से जांच कर रही है।

Apple Foldable iPhone में मिल सकती है खास तकनीक

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल फोल्डेबल आईफोन में लिक्विड मैटल का उपयोग किया जाएगा। इससे फोन को मजबूती मिलेगी। साथ ही आईफोन का वजन भी कम रखने में मदद मिलेगी। साथ ही इसका डिजाइन बुक स्टाइल के तौर पर पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आगामी फोल्डेबल आईफोन में कोई नॉच, होल और कोई डायनामिक आइलैंड भी नहीं दिया जाएगा।
लीक्स की मानें, तो इसमें 5.50 इंच की कवर डिस्प्ले यानी बाहरी स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, फोल्डेबल आईफोन के भीतर अंदर की तरफ 7.76 इंच की डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसमें फेस आईडी की बजाय टच आईडी को शामिल करने की योजना है।

एप्पल फोल्डेबल आईफोन के फीचर्स उड़ाएंगे गर्दा

उधर, कुछ अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी एप्पल फोल्डेबल आईफोन फोन में ड्यूल रियर सेटअप आने की संभावना है। इसमें 64एमपी का प्राइमरी कैमरा और 48एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें ए20 प्रो चिपसेट को जोड़ सकती है, जिससे ग्राहकों को बिल्कुल एडवांस स्पीड और परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें बैटरी के लिए 4000mAh की क्षमता को शामिल किया जा सकता है।

क्या है लॉन्च और संभावित प्राइस डिटेल?

इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एप्पल फोल्डेबल आईफोन को 2026 के मिड तक भारतीय बाजार में उतारने की योजना है। हालांकि, कुछ अन्य लीक्स पर गौर करें, तो बताया जा रहा है कि कंपनी 2027 की शुरुआत में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है। इसका संभावित दाम 1.50 लाख रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone Duo

अक्टूबर 27, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 24, 2026

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026