---Advertisement---

Apple India Diwali Sale 2023: लग गया प्रीमियम प्रोडक्ट्स का मेला, ऐसे लें 10000 रुपये तक का डिस्काउंट

Apple India Diwali Sale 2023: एप्पल इंडिया दिवाली सेल 2023 की शुरुआत हो गई है। इस सेल में आईफोन से लेकर मैकबुक और एयरपॉड्स तक पर 10 हजार की छूट मिल सकती है। जानें क्या है ऑफर्स की पूरी डिटेल

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 15, 2023 6:19 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Apple India Diwali Sale 2023: देश में नवरात्रि का जश्न शुरू हो गया है। ऐसे में कई ऑनलाइन साइट्स पर एक से बढ़कर एक शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसी बीच एप्पल ने भी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल स्टार्ट कर दी है। एप्पल इंडिया दिवाली सेल 2023 (Apple India Diwali Sale 2023) की शुरुआत हो गई है। 15 अक्टूबर 2023 से इस सेल में कई सारे प्रीमियम प्रोडक्ट्स को कम दाम पर अपना बनाया जा सकता है। इसमें आईफोन, आईपैड, मैकबुक, एप्पल वॉच, एयरटेग्स, एयरपॉड्स, होमपॉड और एप्पल एक्सेसरीज शामिल हैं।

Apple India Diwali Sale 2023 में मिलेगी बड़ी छूट

एप्पल ने अपनी साइट पर बताया है कि सेल के दौरान कुछ प्रोडक्ट्स पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 10000 रुपये का इंस्टेंट सेविंग हो सकती है। सेल के दौरान एप्पल कई बैंक ऑफर्स दे रहा है। इसमें 3 से 6 महीने के लिए नॉ कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मिलता है। कंपनी ने अपनी साइट पर बताया है कि अपने मौजूदा प्रोडक्ट को एप्पल ट्रेड इन के साथ एक्सचेंज करें और नई शॉपिंग के लिए फटाफट क्रेडिट लें।

आईफोन को सस्ते में खरीदें

एप्पल की साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 6000 रुपये की छूट मिल सकती है। आईफोन 15 और प्लस मॉडल पर 5000 रुपये का डिस्काउंट लिया जा सकता है। साथ ही आईफोन 14 और प्लस वेरिएंट पर 4000 रुपये की छूट हासिल की जा सकती है। वहीं, आईफोन 13 पर 3000 रुपये और आईफोन एसई पर 2000 रुपये का डिस्काउंट उठाया जा सकता है।

आईफोन खरीदने पर मिलेगा ये फायदा

इसके अलावा नया आईफोन खरीदने पर 6 महीनों के लिए एप्पल म्यूजिक मुफ्त मिलेगा। साथ ही 3 महीने के लिए एप्पल टीवी प्लस और एप्पल आरकेड का फ्री में फायदा मिलेगा।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment