---Advertisement---

Apple iOS 17.3 अपडेट दमदार खूबियों के साथ हुआ लॉन्च, जानिए क्या है स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर

Apple iOS 17.3: अमेरिकन टेक कंपनी एप्पल (Apple) दुनियाभर में अपने सेफ्टी फीचर्स की वजह से मशहूर है। अगर आप आईफोन (iPhone) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस खबर पर खास ध्यान देना चाहिए। दरअसल एप्पल ने नया आईओएस अपडेट 17.3 (Apple iOS 17.3) जारी कर दिया है। इस नए अपडेट से आईफोन यूजर्स ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 23, 2024 6:16 अपराह्न

Apple iOS 17.3
Follow Us
---Advertisement---

Apple iOS 17.3: अमेरिकन टेक कंपनी एप्पल (Apple) दुनियाभर में अपने सेफ्टी फीचर्स की वजह से मशहूर है। अगर आप आईफोन (iPhone) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस खबर पर खास ध्यान देना चाहिए। दरअसल एप्पल ने नया आईओएस अपडेट 17.3 (Apple iOS 17.3) जारी कर दिया है।

इस नए अपडेट से आईफोन यूजर्स को काफी फायदा होगा। एप्पल के मुताबिक, इस नए अपडेट में एक खास सेफ्टी फीचर भी दिया गया है, जिसे एक्टिवेट करने पर यूजर्स को फायदा होगा। आगे देखिए क्या है पूरी डिटेल।

Apple iOS 17.3 में मिला Stolen Device Protection फीचर

एप्पल ने कहा कि ये नया अपडेट धीरे-धीरे यूजर्स को मिलने लगेगा। इसके साथ ही एप्पल ने आईफोन यूजर्स के लिए एक सेफ्टी फीचर दिया है। इस फीचर का नाम स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर मिलेगी। इस फीचर का लाभ लेने के लिए आईफोन यूजर्स को नए अपडेट के बाद इस फीचर को ऑन करना होगा।

Apple iOS 17.3 में Stolen Device Protection का फायदा

स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अगर कभी यूजर का आईफोन गुम हो जाता है या फिर चोरी हो जाता है तो कोई भी इसकी एप्पल आईडी को बदल नहीं पाएगा। साथ ही यूजर्स का अहम डेटा भी सुरक्षित रहेगा।

Apple iOS 17.3 में Stolen Device Protection फीचर को कैसे करें ऑन

इसके साथ ही अगर आप अपनी सेव लोकेशन या घर से कही दूर हैं तो पर्सनल डिटेल में बदलाव करने के लिए 1 घंटे से अधिक का इंतजार करना होगा। एप्पल ने बताया है कि स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर को शुरू करने के लिए यूजर्स को फोन की पासकोड सेटिंग में जाना होगा।

इन iPhones में मिलेगा Apple iOS 17.3 अपडेट

एप्पल ने iOS 17.3 में कई अन्य फीचर्स भी दिए हैं। इसमें कॉलेब्रेटिव प्लेलिस्ट, नई यूनिटी लॉक स्क्रीन वॉलपेपर और कई सारे फीचर्स के साथ बग को भी फिक्स किया है। एप्पल का ये नया आईओएस अपडेट iPhone Xs, Xs Max या XR 2018 और iPhone 11 से लेकर iPhone 15 तक में मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026