---Advertisement---

Apple iOS: क्या नए आईओएस में मिलेगा अब तक का सबसे धांसू फीचर? इमोजी लवर्स की आएगी मौज!

Apple iOS: अगर आप एप्पल (Apple) यूजर्स हैं तो आपके लिए ये खबर खासी महत्वपूर्ण हो सकती है। ये तो आप जानते ही होंगे कि एप्पल अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए अपडेट लेकर आता है। इन अपडेट्स में यूजर्स को खास फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में एप्पल के नए आईओएस (Apple iOS) का इंतजार ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 18, 2024 4:10 अपराह्न

Apple iOS
Follow Us
---Advertisement---

Apple iOS: अगर आप एप्पल (Apple) यूजर्स हैं तो आपके लिए ये खबर खासी महत्वपूर्ण हो सकती है। ये तो आप जानते ही होंगे कि एप्पल अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए अपडेट लेकर आता है। इन अपडेट्स में यूजर्स को खास फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में एप्पल के नए आईओएस (Apple iOS) का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है। आगे जानिए डिटेल।

Apple iOS के संभावित फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iOS 17.4 अपडेट मार्च में आ सकता है। ऐसे में इसमें कई सारे नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें टेक्स्ट मैसेज और सोशल मीडिया पर फोकस फीचर मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये नया अपडेट आईफोन, आईपैड, मैक और एप्पल वॉच समेत सभी एप्पल डिवाइस पर आएगा।

नए अपडेट में मिल सकता है इमोजी वाला खास फीचर

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नए अपडेट में इमोजी से जुड़ा हुआ एक खास फीचर अपडेट मिल सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी इमोजी के साथ कार्टूनिश फ्लेयल देने वाली है। साथ ही फैमिली इमोजी में बदलाव हो सकता है।

इसके अलावा नॉन जेंडर स्पेसिफिक फैमिली इमोजी कलेक्शन को जोड़ा जा सकता है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि एप्पल जो नए अपडेट में बदलाव करने जा रही है, वह सैमसंग यूजर्स पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं। एप्पल ने 2019 से इमोजी की शुरुआत की थी। इसके बाद से कंपनी लगातार इसमें अपडेट दे रही है।

इमोजी का होता है काफी अधिक इस्तेमाल

मालूम हो कि आजकल के लोग मैसेज में बात करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए इमोजी का काफी उपयोग करते हैं। कंपनी ने 2019 में इमोजी अपडेट को पेश किया था। ऐसे में एप्पल इमोजी कलेक्शन में बड़ा अपडेट लाकर अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस दे सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026