---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air: 5.5mm की थिकनेस, 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले, गर्दा उड़ा सकती है C1 5G मॉडेम टेक्नोलॉजी; जानें लीक डिटेल्स

Apple iPhone 17 Air: 5.5mm की थिकनेस, 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले, C1 5G मॉडेम टेक्नोलॉजी गर्दा उड़ा सकती है। टेक कंपनी इसमें एडवांस फीचर्स शामिल कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 20, 2025 11:51 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Air
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air: पिछले कई खबरों में ऐसे दावे किए गए हैं कि एप्पल अपनी इनहाउस चिप पर काफी तेजी से काम कर रही है। इसी को लेकर हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टेक कंपनी अपने अपकमिंग एयर वेरिएंट में C1 5G मॉडेम टेक्नोलॉजी को शामिल कर सकती है। इस तकनीक के यूज से एप्पल आईफोन 17 एयर मॉडल को काफी हद तक हाईटेक बनाने की कोशिश की जाएगी। इसी बीच कई अन्य लीक खबरों में बताया गया है कि इस टेक्नोलॉजी को पूरी आईफोन 17 सीरीज में लाया जा सकता है। इंटरनेट पर Apple iPhone 17 Air Price को लेकर काफी जोरो से चर्चा है। एप्पल आईफोन 17 एयर की कीमत पर फिलहाल कई तरह की अटकलें लगाई जा चुकी हैं।

Apple iPhone 17 Air में मिल सकती है 5.5mm की मोटाई

सनद रहे कि आगामी एप्पल आईफोन 17 एयर वेरिएंट इस वजह से भी सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि इस मॉडल को पहले कभी नहीं लाया गया है। इंटरनेट से लेकर तमाम सोशल मीडिया पोस्ट तक में इस वेरिएंट को लेकर कई तरह की लेटेस्ट खबरें सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो एयर वेरिएंट में 5.5mm की थिकनेस यानी फोन की मोटाई देखने को मिल सकती है। इसके साथ 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि Apple iPhone 17 Air Price 80000 रुपये के करीब रह सकती है। एप्पल आईफोन 17 एयर की कीमत 1 लाख रुपये तक होने की आशंका जताई जा रही है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 एयर की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 चिप
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
स्क्रीन6.6 इंच
बैटरी4000mAh
रियर कैमरा48MP
सेल्फी कैमरा12MP

एप्पल आईफोन 17 एयर में धमाका करेगी C1 5G मॉडेम टेक्नोलॉजी!

कई बीती लीक्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि संभावित Apple iPhone 17 Air मॉडल में A19 चिप के साथ C1 5G मॉडेम टेक्नोलॉजी को जोड़ा जाएगा। ऐसे में आईफोन यूजर्स को बेहद ही कमाल का एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके अलावा कई अन्य लीक खबरों की मानें, तो इस वेरिएंट में 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 25W का फास्ट चार्जर क्विक चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट कर सकता है। इसकी कीमत 84999 रुपये से शुरू हो सकती है। मगर अभी तक एप्पल आईफोन 17 एयर की कीमत के संबंध में कुछ भी अंतिम नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026