---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air होगा अब तक का सबसे स्लिमेस्ट आईफोन! बैटरी कैपेसिटी जानकर उड़ सकता है होश, लीक हुई कीमत

Apple iPhone 17 Air: एप्पल आईफोन 17 एयर वेरिएंट अब तक का सबसे स्लिमेस्ट आईफोन हो सकता है। इसमें धांसू कैमरा, बैटरी पावर और स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2025 6:39 अपराह्न

Apple iPhone 17 Air
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Air: एप्पल पिछले साल से ही आईफोन 17 सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिलहाल आईफोन 17 सीरीज आने में काफी वक्त बचा है, मगर फिर भी इंटरनेट से लेकर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में क्या आप भी एप्पल आईफोन 17 एयर की लेटेस्ट लीक जानना चाहते हैं? अगर हां, तो इस खबर को आखिर तक पढ़िए और एप्पल आईफोन 17 एयर के नए अपडेट से वाकिफ रहिए।

Apple iPhone 17 Air होगा सबसे स्लिमेस्ट आईफोन?

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 एयर वेरिएंट एप्पल कंपनी का सबसे स्लिमेस्ट आईफोन हो सकता है। ऐसे में काफी लोग इंटरनेट पर यह जानना चाहते हैं कि इसकी थिकनेक कितनी होगी। लीक के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 एयर 5.5mm होने की संभावना है। यही वजह है कि काफी सारे आईफोन प्रेमियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 एयर मॉडल Samsung Galaxy S25 Edge से भी पतला होगा। सैमसंग के इस फोन की मोटाई 5.8mm है।

एप्पल आईफोन 17 एयर की बैटरी कैपेसिटी हुई लीक

ताजा खबरों के मुताबिक, Apple iPhone 17 Air वेरिएंट की बैटरी कैपेसिटी लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 एयर में 2800mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके पीछे की वजह है कि इस आईफोन को बेहद ही पतला लाने की तैयारी है। वहीं, कई पिछली लीक में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 एयर वेरिएंट में 3500mAh की बैटरी क्षमता जोड़ी जा सकती है। इसके साथ 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर आने की उम्मीद की जा रही है। मगर न्यू लीक अपडेट ने आईफोन लवर्स के होश उड़ा दिए हैं।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 एयर की लीक खासियतें
चिपसेटA19 Pro
ओएसiOS 26
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
डिस्प्ले6.3 इंच
बैटरी पावर2800mAh
रियर कैमरा48MP
फ्रंट कैमरा24MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Apple iPhone 17 Air Price in India

जानकारी के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 एयर वेरिएंट फ्लैगशिप कैटेगरी में धूमधाम से एंट्री ले सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 एयर की इंडिया में कीमत 99999 रुपये से स्टार्ट हो सकती है।

Apple iPhone 17 Air Launch Date

माना जा रहा है कि आगामी एप्पल आईफोन 17 एयर वेरिएंट आईफोन 17 सीरीज के साथ ही मार्केट में दस्तक देगा। एप्पल आईफोन 17 एयर की लॉन्च डेट सितंबर 2025 होने की संभावना है। मगर अभी तक एप्पल कंपनी ने इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं दी है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026