---Advertisement---

Apple iPhone 17: लॉन्च से पहले लीक हुआ Price, महंगा दाम चुकाने की करें तैयारी; डिस्प्ले और बैटरी में मिलेंगे स्पेशल स्पेक्स

Apple iPhone 17: एप्पल आईफोन 17 खरीदने के लिए अधिक दाम चुकाना पड़ सकता है। इसकी डिस्प्ले और बैटरी में खास फीचर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही एडवांस एआई खूबियां भी आ सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 31, 2025 5:55 अपराह्न

Apple iPhone 17
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17: अगले कुछ दिनों में एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज दुनिया के सामने होगी। टेक कंपनी ने अपनी नई आईफोन सीरीज का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई आईफोन सीरीज 17 के लिए इस बार अधिक कीमत चुकानी होगी। साथ ही नई आईफोन सीरीज में डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी समेत काफी कुछ बदला हुआ हो सकता है।

Apple iPhone 17 Launch Date

कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बताया है कि एप्पल आईफोन 17 की लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 होगी। इस दौरान एप्पल कई अन्य एप्पल प्रोडक्ट्स से भी पर्दा हटा सकती है।

Apple iPhone 17 Price

लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 17 का दाम इस बार ज्यादा हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 का दाम 89900 रुपये रह सकता है।

एप्पल आईफोन 17 में मिलेंगे ये खास फीचर्स

इंटरनेट पर कई लेटेस्ट लीक्स में बताया जा रहा है कि Apple iPhone 17 बेस वेरिएंट में डिस्प्ले और बैटरी में सबसे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 17 की डिस्प्ले में पहली बार 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ प्रोमोशन डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही एप्पल इसमें बढ़िया ब्राइटनेस लेवल शामिल कर सकती है। वहीं, बैटरी में पावर एफिशियंसी की सुविधा दी जा सकती है। साथ ही इसमें 4500mAh की बैटरी के साथ 35W का वायर्ड चार्जर आ सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.5 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4500mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा48MP+12MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 में धूम मचाएगा नया ऑपरेटिंग सिस्टम

उधर, कई अन्य लीक्स की मानें, तो अपकमिंग Apple iPhone 17 में कई नए कलर विकल्पों को लाया जा सकता है। इसमें ऑरेंज और डार्क ब्लू रंग को पहली बार लाने की संभावना है। फोन में A19 चिपसेट के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 26 का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही एप्पल इंटेलीजेंस स्पेक्स आईफोन लवर्स को दीवाना बना सकते हैं। मगर अभी तक टेक कंपनी ने किसी भी फीचर को आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026