---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro: संभावित प्राइस आईफोन लवर्स को दे सकता है झटका, डिजाइन और कैमरा में मिलेंगे खास अपग्रेड्स; जानें लीक डिटेल्स

Apple iPhone 17 Pro: आगामी एप्पल आईफोन 17 प्रो फोन का संभावित प्राइस कई आईफोन प्रेमियों को परेशान कर सकता है। लेटेस्ट लीक में इसका डिजाइन और कैमरा फीचर्स सामने आए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 21, 2025 1:17 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro: एप्पल कंपनी अपनी आगामी आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज को नए कलर के साथ उतार सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो स्मार्टफोन में 3 नए कलर देखने को मिल सकते हैं। इसमें ऑरेंज, ब्लू और माजिन बू रंग के विकल्प आने की संभावना है। इंटरनेट पर यह लीक जानकारी सामने आते ही तहलका मच गया है। ऐसे में काफी यूजर्स इंटरनेट पर एप्पल आईफोन 17 प्रो की कीमत और अन्य खूबियां तलाश रहे हैं।

Apple iPhone 17 Pro Price

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो स्मार्टफोन का दाम आईफोन के चहेतों को बड़ा झटका दे सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 प्रो की कीमत 129999 रुपये से शुरू होने की चर्चा है। इसकी संभावित कीमत 139999 रुपये तक रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Apple iPhone 17 Pro Launch Date

पिछली कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेक कंपनी अपने पुराने ट्रेंड पर कायम रहेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 प्रो की लॉन्च डेट 10 से 15 सितंबर 2025 के आसपास रहने की आशंका है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो में मिलेगा अधिक क्लासी और फ्लैगशिप डिजाइन

Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro स्मार्टफोन में पहले से काफी बेहतर डिजाइन देखने को मिल सकता है। बैक पैनल पर कैमरा डिजाइन को राइट साइड पर शिफ्ट किया जा सकता है। साथ ही ड्यूल टोन लुक आईफोन की रियर साइड को काफी आकर्षक बना सकती है। इसके अलावा एलिम्यूनियम फ्रेम के साथ ग्लास फिनिश आईफोन को प्रीमियम लुक प्रदान कर सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो की अनुमानित खूबियां
प्रोसेसरA19 Pro
ओएसiOS 26
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4900mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो के कैमरे में होंगे ये बदलाव?

रिपोर्ट के अनुसार, आगामी Apple iPhone 17 Pro स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में काफी सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेक कंपनी इसमें 48MP का ही प्राइमरी सेंसर देगी। मगर इसमें OIS और ऑप्टिकल जूम लेंस समेत कई अन्य फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की आशंका है। वहीं, फ्रंट में 12MP के सेल्फी सेंसर की बजाय 24MP का सेल्फी शूटर आने की संभावना है। सेल्फी कैमरे में वाइड एंगल की लेंथ को बढ़ाया जा सकता है। इससे आईफोन लवर्स पहले से बेहतर फ्रंट स्नैप क्लिक कर सकेंगे। हालांकि, एप्पल की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026