---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: 48MP का फ्लेक्सिबल टेलीफोटो कैमरा, पार्ट ग्लास मेटल बैक पैनल के साथ मिल सकता है वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट; जानें लीक अपडेट्स

Apple iPhone 17 Pro Max: आईफोन की अपकमिंग सीरीज के टॉप वेरिएंट में 48MP का फ्लेक्सिबल टेलीफोटो कैमरा, पार्ट ग्लास मेटल बैक पैनल मिल सकता है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट इसे खास बना सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 5, 2025 11:47 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन का कैमरा हर किसी को रास आता है। जब भी फोटो खींचवानी होती है, तो लोग आईफोन के कैमरे का इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह तो आप जानते ही होंगे कि आईफोन में धांसू लेंस का यूज किया जाता है। ऐसे में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को लेकर आईफोन फैन्स काफी बेताब नजर आ रहे हैं। अलग-अलग सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर iPhone 17 Pro Max Price को लेकर कई तरह की अफवाहें घूम रही हैं। माना जा रहा है कि टेक कंपनी आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत में कुछ हद तक इजाफा कर सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max को धांसू बनाएगा 48MP का फ्लेक्सिबल टेलीफोटो सेंसर

लेटेस्ट रिपोर्ट्स का रुख करें, तो अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को लेकर बताया जा रहा है कि इसके कैमरे में खास तरह का चेंज हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैक कैमरे में 48MP का फ्लेक्सिबल टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलने की आशंका है। कई अन्य खबरों में इसे फ्यूजन कैमरा भी कहा जा रहा है। इसका यूज 3D वीडियो बनाने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में यह फीचर फोटोग्राफर्स को लुभा सकता है।

इंटरनेट पर iPhone 17 Pro Max Price पर जमकर सर्च देखा जा रहा है। ऐसे में कह सकते हैं कि काफी आईफोन यूजर्स अपकमिंग आईफोन का प्राइस जानना चाहते हैं। रिपोर्ट्स में आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत को लेकर बताया जा रहा है कि यह 1.40 लाख रुपये से स्टार्ट हो सकती है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की अनुमानित डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
स्क्रीन6.9 इंच
बैटरी4700mAh
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
फ्रंट कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को सुपर फोन बना सकता है पार्ट ग्लास मेटल बैक पैनल

आईफोन फैन्स को Apple iPhone 17 Pro Max का बेसब्री से इंतजार है। यह इंतजार अभी कुछ महीनों तक चल सकता है। जी हां, एप्पल आमतौर पर सितंबर में अपनी आईफोन सीरीज को लॉन्च करता है। अगर यही ट्रेंड जारी रहता है, तो आगामी सीरीज के लिए फैन्स को सितंबर तक रुकना होगा।

उधर, लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में पार्ट ग्लास मेटल बैक पैनल मिल सकता है। इस वजह से फोन का लुक काफी ज्यादा प्रीमियम और क्लासी होने की उम्मीद है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी आशंका है। iPhone 17 Pro Max Price 1.60 लाख रुपये से ऊपर जा सकती है। मगर आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत पर अभी तक कुछ भी औपचारिक नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026