---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: आते ही राज करेगा 48MP का ट्रिपल कैमरा! 35W फास्ट चार्जर के साथ मिल सकता है दमदार Vapor Cooling सिस्टम

Apple iPhone 17 Pro Max: अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में 48MP का ट्रिपल कैमरा मिलने की संभावना है। इसमें 35W फास्ट चार्जर और दमदार Vapor Cooling सिस्टम धूम धमाका कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 11, 2025 6:28 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल अभी तक अपने आईफोन में सेफ्टी फीचर्स को लेकर काफी छाया रहता है। मगर अब टेक कंपनी एप्पल अपनी आगामी आईफोन सीरीज में पहली बार दमदार थर्मल सिस्टम दे सकती है। जी हां, कई हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में Vapor Cooling सिस्टम धूम मचा सकता है। Vapor Cooling सिस्टम एक थर्मल मैनेजमेंट तकनीक है। इसका इस्तेमाल फोन की गर्मी को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके लिए फोन के एक छोटे से स्पेस में लिक्विड पदार्थ रखा जाता है। ताकि फोन जैसे ही गर्मी के संपर्क में आए, तभी लिक्विड पदार्थ के जरिए फोन को ठंडा कर दिया जाता है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में धूम मचा सकता है 35W का फास्ट चार्जर

कई लेटेस्ट लीक खबरों में बताया जा रहा है कि आगामी Apple iPhone 17 Pro Max में 48MP का ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। इस धांसू कैमरा सेटअप में OIS, डिजिटल जूम सेंसर, ऑप्टिकल लेंस, ऑटो फोकस और कई अन्य फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। वहीं, कई बीते रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 33 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम आने की संभावना है। इसके साथ 35W का फास्ट चार्जर आईफोन लवर्स को खूब पसंद आ सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 19
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
डिस्प्ले6.9 इंच
बैटरी33 घंटे का प्लेबैक टाइम
बैक कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Apple iPhone 17 Pro Max Price

खबरों के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के दाम में बढ़ोतरी होने की संभावना है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत 169999 रुपये से शुरू हो सकती है। मगर अभी तक यह सिर्फ संभावित कीमत है।

iPhone 17 Pro Max Release Date

अगर आप आगामी आईफोन 17 प्रो मैक्स की रिलीज डेट जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इसकी जानकारी कई लीक रिपोर्ट्स में सामने आई है। अगर टेक कंपनी अपने पुराने ट्रेंड को फॉलो करती है, तो आईफोन 17 प्रो मैक्स की रिलीज डेट इस सितंबर 2025 में हो सकती है। अभी तक एप्पल ने कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026