---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: हॉरिजॉन्टल डिजाइन में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल, लीक में 4700mAh की बैटरी मिलने का दावा

Apple iPhone 17 Pro Max: अपकमिंग आईफोन 17 के टॉप वेरिएंट में हॉरिजॉन्टल डिजाइन में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। जानें लीक डिटेल्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 1, 2025 12:16 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल ने आईफोन 16 सीरीज को बीते साल सितंबर 2024 में लॉन्च किया था। अगर टेक कंपनी ने इस टेंड्र को फॉलो किया, तो एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को मार्केट में आने के लिए अभी 6 महीने से ज्यादा वक्त बाकी है। मगर पिछले कई महीनों से अपकमिंग आईफोन सीरीज को लेकर अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है। आईफोन 17 के टॉप मॉडल को लेकर हाल ही में एक स्पेशल रिपोर्ट सामने आई है। इंटरनेट पर iPhone 17 Pro Max Price की चर्चा जमकर हो रही है। आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत जानने के लिए काफी लोग उत्साहित हैं।

Apple iPhone 17 Pro Max में धूम मचाएगा हॉरिजॉन्टल कैमरा डिजाइन

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के बैक पैनल पर बड़ा बदलाव मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एप्पल अपकमिंग टॉप आईफोन मॉडल में पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल डिजाइन के साथ 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल दे सकती है। रियर साइड पर तीनों कैमरे एक लाइन में होने की संभावना है।

वहीं, फ्रंट डिस्प्ले में पहली बार एप्पल यूजर्स को 24MP का सेल्फी कैमरा बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है। iPhone 17 Pro Max Price पर अभी तक कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। ताजा लीक में बताया गया है कि आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत में थोड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
स्क्रीन6.9 इंच
चिपसेटA19 Pro
बैटरी4700mah
रिफ्रेश रेट90Hz
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
बैक कैमरा48MP+48MP+48MP
फ्रंट कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में मिल सकती है 4700mah की बैटरी

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में जोर देकर दावा किया गया है कि Apple iPhone 17 Pro Max में 4700mah की बैटरी कैपेसिटी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो आईफोन यूजर्स की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। काफी आईफोन यूजर्स की शिकायत रहती है कि आईफोन की बैटरी काफी जल्दी समाप्त हो जाती है।

मगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक, अपकमिंग टॉप वेरिएंट में बड़ी बैटरी यूजर्स को पसंद आ सकती है। iPhone 17 Pro Max Price 1.50 लाख रुपये से अधिक रहने की आशंका जताई जा रही है। मगर अभी तक एप्पल कंपनी की तरफ से आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026