---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए मिलेगा 48MP का धांसू अल्ट्रावाइड कैमरा! डिजाइन पर आई सबसे बड़ी लीक अपडेट

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट का डिजाइन लेटेस्ट लीक में सामने आ गया है। इसमें पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए 48MP का धांसू अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 2, 2025 7:17 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: आईफोन यूजर्स के बीच एप्पल आईफोन 17 सीरीज को लेकर उत्साह का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। यह तो आप जानते होंगे कि अभी आईफोन 17 सीरीज आने में लंबा वक्त बाकी है। मगर आईफोन 16 सीरीज के बाद लोगों पर आईफोन 17 सीरीज का ऐसा खुमार चढ़ा कि अभी तक नहीं उतरा है। इसी बीच एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट के डिजाइन को लेकर सबसे बड़ी लीक अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स मॉडल आते ही अपने लाजवाब फीचर्स से लोगों का दिल जीत सकता है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का डिजाइन हुआ लीक

कई लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट डिजाइन के मामले में लोगों का मन मोह सकता है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का बैक पैनल पूरी तरह से ग्लास पैनल लुक में आ सकता है। इसके साथ ही पीछे की तरफ मिलने वाला रियर कैमरा बंप और बैक पैनल का कलर एक समान रहने की उम्मीद जताई जा रही है। आईफोन 17 प्रो मैक्स के दाई ओर कैमरा कंट्रोल बटन मिल सकता है। फोन के बाई साइड पर एक्शन और वॉल्यूम रॉकर कंट्रोल आने की संभावना है।

Apple iPhone 17 Pro Max Features

अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट में 48MP का धांसू अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। इससे यूजर्स को शानदार पोर्ट्रेट फोटोग्राफी का अनुभव मिलने की संभावना है। इसके साथ ही 48MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के फीचर्स के तहत इसमें 24MP का सेल्फी कैमरा जोड़ा जा सकता है। फ्रंट कैमरा में वाइड एंगल लेंस मिलने की संभावना है, जिसकी वजह से कैमरे की रेंज बढ़ जाती है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खासियतें
चिपसेटA19 Pro
ओएसiOS 19
रिफ्रेश रेट120Hz
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
डिस्प्ले6.9 इंच
बैटरी4900mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट के दाम में इजाफा होने की आशंका है। जी हां, ऐसे में आईफोन लवर्स को थोड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत 169999 रुपये से शुरू हो सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date in India

ताजा लीक में दावा किया गया है कि टेक कंपनी एप्पल अपने पुराने ट्रेंड को ही फॉलो करेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में लॉन्च डेट सितंबर 2025 रह सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026